पीपल तुलसी विवाह में उमड़ा जनसैलाब,ठाकुर जी बनें दुल्हा
गुरुवार, 15 फ़रवरी 2024
Comment
कन्या दान में 21 हजार रुपए सहित सोने चांदी के आए जेवर
(रिपोर्टर: ओपी शर्मा)
पीपलू | उपखंड के रानोली मे सार्वजनिक तालाब की पाल पर लगाईं गई पीपल के पेड़ एवं तुलसी विवाह का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्य में पीपल तुलसी दुल्हन तो ठाकुर जी महाराज दुल्हा बने। विवाह की सभी रस्में परम्परा के अनुसार विधि विधान पूर्वक पंडितों द्वारा सम्पन्न करवाई गई। विधि अनुसार निकासी बैंड बाजों के साथ निकाली गई। ठाकुर ने तोरण द्वार पर तोरण की रश्म भी करवाईं गई। वहीं ठाकुर जी महाराज की बारात लेकर पहुंचे ब्राह्मणों का आवभगत बरातियों की तरह किया। पंडित आचार्य श्यामलाल शर्मा द्वारा वैदिक मंत्रों उच्चारण करते हुए पाणीग्रहण संस्कार हवन यज्ञ के साथ किया गया। इस धार्मिक कार्य में ग्रामीणों ने कन्या दान में 21 हजार नगद, सोने चांदी के आभूषण व कपड़े आदि भेंट कर धर्म लाभ लिया। इस अवसर पर नारायण सिंह, गोपाल सिंह, मुकेश यादव, भंवर सिंह, गिर्राज तंवर, घासी यादव, भंवरलाल शर्मा, भैरों सिंह, नन्द सिंह, जय सिंह, मुकेश शर्मा, एडवोकेट हनुमानप्रसाद जांगिङ व केदार शर्मा सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे।

0 Response to " पीपल तुलसी विवाह में उमड़ा जनसैलाब,ठाकुर जी बनें दुल्हा"
एक टिप्पणी भेजें