दो दिवसीय आत्मरक्षा शिविर का हुआ शुभारंभ
गुरुवार, 15 फ़रवरी 2024
Comment
(रिपोर्टर:लक्ष्मी चंद शर्मा)
निवाई | राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को महिला नीति के तहत दो दिवसीय आत्मरक्षा शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. दीपकराज जैन ने की। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. सोना अग्रवाल ने बताया कि महाविद्यालय की छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया गया। आत्मरक्षक प्रशिक्षण टीम ने विपरीत परिस्थितियों में खुद के बचाव के गुर सिखाये तथा इसके साथ ही सोशल मीडिया के दुष्प्रभावो से छात्राओं को अवगत कराया। मानसिक स्वास्थ्य पर संवाद कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें युवा अवस्था में होने वाले तनावों के कारणों की पहचान करते हुए उनके निवारण के तरीकों पर विस्तृत परिचर्चा हुई। कार्यक्रम में समस्त संकाय सदस्य मौजूद थे।

0 Response to " दो दिवसीय आत्मरक्षा शिविर का हुआ शुभारंभ"
एक टिप्पणी भेजें