Advertisement

 महावीर इंटरनेशनल मीरा  ने गर्ल्स स्कूल  में लगवाया आई कैंप

महावीर इंटरनेशनल मीरा ने गर्ल्स स्कूल में लगवाया आई कैंप



(रिपोर्टर: पवन गर्ग)

भीलवाड़ा | महावीर इंटरनेशनल मीरा अध्यक्ष मंजु बापना ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष मंजु पोखरना, ज़ोन चेयरपर्सन मंजु खटवड़ व समाजसेवी स्नेहलता धारिवाल के सान्निध्य में वीरा सुशीला सोमानी के सहयोग से सिंधु नगर गर्ल्स स्कूल में  डॉक्टर शीतल अजमेरा व उनकी टिम द्वारा 127 छात्राओ की आखो की जॉच की गई, जिनको चश्मे की ज़रूरत थी उनको चश्मे दिये गये व ड्राप  व दवाईया भी दी गई  । जॉन सचिव चंद्रा रांका ने कहा मीरा द्वारा हर महीने आखो की जॉच का कैंप लगाया जायेगा और सभी बालिकाओं को समझाते हुए कहा कि सभी को मोबाइल से दूरी बनाये रखनी चाहिए । कार्यक्रम में गर्वनिल काउंसिल मेंबर हेमंत कोठारी, ट्रस्टी बलवीर देवी चोरडिया, मंजु पोखरना, मंजु खटवड, चंद्रा रांका, वीरा लीला कोठारी, पवन जिरावला व स्कूल का स्टाफ़ उपस्थित थे।

0 Response to " महावीर इंटरनेशनल मीरा ने गर्ल्स स्कूल में लगवाया आई कैंप"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status