गाय भारत की संस्कृति का आधार है - पंडित बसंत दाधीच
गुरुवार, 15 फ़रवरी 2024
Comment
(रिपोर्टर:लक्ष्मी चंद शर्मा)
निवाई | गांव पोल्याडा में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया। जिसमें श्री केदारनाथ धाम झिराना के कथावाचक पंडित बसंत दाधीच महाराज ने कहा कि गाय भारत की संस्कृति का आधार है आज लोग गोपालन को भूलकर भेस पालन की ओर ज्यादा अग्रसर हो रहे हैं जो बड़ा दुख का विषय है। गाय है तो भारतीय संस्कृति है गोपालन से बहुत बड़ा लाभ है। गाय के शरीर में सभी देवताओं का निवास है। गाय का पूजन हमें भारतीय संस्कृति से जोड़ता हैं। आज लोग पाश्चात्य संस्कृति से प्रभावित होकर बसंत पंचमी उत्सव को वैलेंटाइन डे पर फुहड प्रदर्शन करते हैं। हमें सभी छह ऋतुओं की विशेषता मालूम है जिसमें ऋतुओं का राजा बसंत सबसे महत्वपूर्ण है। इसमें भारतीय उपमहाद्वीप में हर जगह नव पल्लवित पुष्प खिलते हैं तथा मौसम में भी बदलाव आता है।

0 Response to " गाय भारत की संस्कृति का आधार है - पंडित बसंत दाधीच"
एक टिप्पणी भेजें