Advertisement

स्वामी विवेकानंद राजकीय विद्यालयों में प्राथमिक कक्षाओं के लिए दो-दो वर्ग खोलने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को भेजा पत्र

स्वामी विवेकानंद राजकीय विद्यालयों में प्राथमिक कक्षाओं के लिए दो-दो वर्ग खोलने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को भेजा पत्र

 सुरीला राजस्थान 

निवाई। स्वामी विवेकानंद राजकीय विद्यालयों में सरकार ने प्राथमिक कक्षाएं शुरू की गई हैं। प्राथमिक कक्षाओं में प्रवेश के लिए सरकार ने एक सेक्सन ही निर्धारित किया है जिसमें भी प्रवेश के लिए संख्या 40 निर्धारित की है। जबकि आवेदन 100 से अधिक आए हैं। मॉडल विद्यालय समिति के सदस्य एवं सामाजिक सरोकार मंच के संयोजक वैद्य सीताराम शर्मा जामडोली ने बताया कि विद्यालय में कक्षा 6 से 12 तक दो-दो वर्ग निर्धारित कर रखे हैं। इस प्रकार एक कक्षा में 80 विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि प्राथमिक कक्षाओं में भी दो वर्ग निर्धारित किए जाने चाहिए जिससे ग्रामीण क्षेत्र के अधिकतर बच्चों को अंग्रेजी शिक्षा का लाभ मिल सके। इससे आगे की कक्षाओं में उक्त प्राथमिक कक्षाएं नींव का पत्थर साबित होंगी और कक्षा 1 से 5 तक की प्रत्येक कक्षा में दो-दो वर्ग हो तो उच्च कक्षाओं में समान मॉडल के बच्चे उपलब्ध हो सकेंगे। जिनका विकास एक ही तर्ज पर ठीक तरह से होगा। विद्यालय समिति सदस्य वैद्य शर्मा ने राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से राजकीय स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूलों में प्राथमिक कक्षाओं में दो-दो वर्ग खोलने की मांग की है। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री शर्मा का आभार जताते हुए कहा कि सरकार द्वारा प्राथमिक कक्षाएं शुरू करने से गरीबों व जरूरतमंदों को अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में पढऩे का अवसर मिलेगा।

0 Response to "स्वामी विवेकानंद राजकीय विद्यालयों में प्राथमिक कक्षाओं के लिए दो-दो वर्ग खोलने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को भेजा पत्र"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status