*संत रामपाल जी महाराज का आध्यात्मिक प्रवचन- आत्म कल्याण और आत्मा की शुद्धि का संदेश*
सुरीला राजस्थान
गंगापुर। रविवार को राजस्थान के गंगापुर जिले के मिर्जापुर हिंगोटिया रोड काका खन्ना की बगीची में विशाल जिला स्तरीय सत्संग का प्रोजेक्टर के माध्यम से संत रामपाल जी महाराज का आध्यात्मिक प्रवचन आयोजित किया गया। इस प्रवचन में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और मानव जीवन के सच्चे उद्देश्य को समझा। संत रामपाल जी महाराज ने अपने प्रवचनों में बताया कि पूर्ण संत के सत्संग सुनने से आत्मा की शुद्धि होती है, बुरे विचारों का नाश होता है और शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने समझाया कि सत्संग से प्राप्त ज्ञान मोक्ष का मार्ग दिखाता है। हर व्यक्ति को अपने जीवनकाल में पूर्ण संत के सत्संग का श्रवण करना चाहिए ताकि वह अच्छे और बुरे का भेद जान सके और 84 लाख योनियों के चक्र से मुक्त हो सके। प्रवचन के दौरान संत रामपाल जी महाराज ने अपने वचनों के माध्यम से यह भी बताया कि सत्संग से प्रेरित कई युवाओं ने निशुल्क नाम दीक्षा लेकर आजीवन भक्ति करने और सभी बुराइयों को त्यागने का संकल्प लिया। सभी भक्त समाज से अनुरोध है कि वे संत रामपाल जी महाराज के अद्वितीय ज्ञान को आत्मसात करके अपने जीवन को सफल बनाएं। इस प्रवचन के माध्यम से अनगिनत श्रद्धालुओं ने आध्यात्मिक मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्राप्त की और अपने जीवन को सार्थक बनाने का संकल्प लिया।

0 Response to " *संत रामपाल जी महाराज का आध्यात्मिक प्रवचन- आत्म कल्याण और आत्मा की शुद्धि का संदेश*"
एक टिप्पणी भेजें