Advertisement

वृक्षारोपण महाअभियान से अभिभावकों को जोडऩे को लेकर कार्यशाला का आयोजन

वृक्षारोपण महाअभियान से अभिभावकों को जोडऩे को लेकर कार्यशाला का आयोजन

 


सुरीला राजस्थान 

टोंक। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार शिक्षा विभाग द्वारा निजी विद्यालयों में, उनके विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को वृक्षारोपण महाअभियान से जोडऩे एवं वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करने के लिये सन्शाइन ग्लोबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन मुख्य जि़ला शिक्षा अधिकारी पन्ना लाल बैरवा की अध्यक्षता में किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक विशाल श्रीवास्तव ने सभी आगन्तुकअतिथियों के स्वागत सत्कार से किया । जि़ला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मीना लसारीया ने पर्यावरण के महत्व पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए हमारी आने वाली पीढ़ी को बचाने के लिये वृक्ष लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल करने के लिये निर्देश दिये, साथ ही शिक्षा विभाग में ट्रीमेन के रूप में अपनी विशेष पहचान रखने वाले अतिरिक्त मुख्य जि़ला शिक्षा अधिकारी चौथमल चौधरी ने राज्य सरकार द्वारा जि़ले को आवंटित लक्ष्य छ: लाख पोधें लगाने एवं उनके संरक्षण पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि हर विद्यार्थी को इस अभियान से जोडऩा है और प्रत्येक परिवार को कम सेकम उतने वृक्ष लगाने है जितने उस परिवार में सदस्य है । अध्यक्षता कर रहे मुख्य जि़ला शिक्षा अधिकारी ने वृक्षारोपण के साथ-साथ विद्यार्थियों के मानसिक एवं शैक्षिक विकास के लियें अनेकों नवाचार के बारे में बताया, जिससे विद्यार्थियों के साथ-साथ विद्यालय के स्तर में भी सुधार आयेगा । इस अवसर पर अमृत पर्यावरण महोत्सव का शुभारम्भ विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर किया गया । स्कूल शिक्षा परिवार टोंक के जि़ला अध्यक्ष शब्बीर नागोरी ने विभाग को आश्वस्त किया कि निजी विद्यालय सरकार के इस महाअभियान में तन-मन-धन तीनों से पूरा-पूरा साथ देंगे। जि़ले को जो लक्ष्य मिला है, उससे दुगना लक्ष्य पूरा करके देंगे । विद्यालय प्रधानाचार्य कामिनी श्रीवास्तव ने सभी आगन्तुक विभाग के अधिकारियों एवं निजी विद्यालयों के संचालकों का आभार व्यक्त करते हुए इसे अभियान नही समझ कर आने वाले कल के लिए अपना दायित्व समझने की प्रेरणा दी । इस अवसर पर निजी विद्यालयों के रमेश काला, राजीव पाल, महावीर यादव, विशाल शर्मा, नीलिमा, सलीम ख़ान, मो. सलीम, रामकिशन, जावेद ख़ान, नजीब ख़ान, शिव लाल यादव, जावेद सत्तारी, फैजान उल हक़, नंदिनी व्यास, सीताराम, राधा किशन एवं रत्तीराम आदि उपस्थित रहे।

0 Response to "वृक्षारोपण महाअभियान से अभिभावकों को जोडऩे को लेकर कार्यशाला का आयोजन"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status