आयकर विभाग के स्थापना दिवस समारोह पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित
गुरुवार, 25 जुलाई 2024
Comment
सुरीला राजस्थान
टोंक। आयकर विभाग के 165 वें स्थापना दिवस के अवसर पर विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला आयकर अधिकारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि विभाग द्वारा बुधवार को राजकीय देवनारायण आवासीय विद्यालय, टोंक में छात्राओं को पर्यावरण की महत्ता बताते हुए पौधारोपण किया गया। साथ ही, सेंट सोल्जर पब्लिक स्कूल एवं संत सुधा सागर सी.सै. स्कूल टोंक में विभाग द्वारा आयोजित निबंध प्रतियोगिता में उत्कृष्ट निबंध लेखन के विजेताओं को पुरस्कृत कर कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।

0 Response to "आयकर विभाग के स्थापना दिवस समारोह पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित"
एक टिप्पणी भेजें