Advertisement

 भगतरामपुरा में प्राकृतिक आपदा से ढहा कुआं

भगतरामपुरा में प्राकृतिक आपदा से ढहा कुआं




सुरीला राजस्थान 

निवाई | ग्राम पंचायत सेदरिया के गांव भगतरामपुरा में प्राकृतिक आपदा बरसात से कुआं ढह जाने से किसान के अनुमानित 8 लाख का नुक़सान हो गया है किसानों ने तहसीलदार नरेश गुर्जर से मुआवजा दिलवाने की मांग की है। किसान बाबूलाल, जगदीश, गुलाब व नन्दलाल ने बताया कि गांव भगतरामपुरा पटवार हल्का सेदरिया में खसरा नं. 72 में मे उनका कुआं स्थित था। प्राकृतिक आपदा से दोपहर 3 बजे तेज बरसात आई जिससे कुआं ढह गया जो करीब 20 हाथ चौडा व 50 हाथ गहरा था। कुआं ढह जाने से किसान को अनुमानित करीब 8 लाख रूपये का नुकसान हो गया। जिससे सभी खातेदारों को काफी नुकसान हो गया। पीडि़त किसानों ने तहसीलदार से मुआवजा दिलवाने की मांग की है।

0 Response to " भगतरामपुरा में प्राकृतिक आपदा से ढहा कुआं"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status