Advertisement

दिनभर छाया रहा अंधेरा  रिमझिम बारिश का चला दौर

दिनभर छाया रहा अंधेरा रिमझिम बारिश का चला दौर



 सुरीला राजस्थान 

निवाई। उपखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्र में कहीं तेज तो कहीं रिमझिम बारिश का दौर चला। बुधवार को दोपहर बाद से ही आसमान में काले बादल छाए रहे। दोपहर बाद आकाशीय बिजली की तेज गडगडाहट के साथ बरसात का दौर शुरू हुआ। दिनभर रिमझिम बारिश होते रहने से सावण मास का अहसास हुआ। बरसात होने से किसानों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड गई। बुधवार को दिनभर आसमान में काले बादल छाए रहे जिससे दिन में ही अंधेरा हो गया। अंधेरा होने से वाहन चालकों को दिन में ही हैडलाईट जलाकर वाहन चलाना पडा। दतवास क्षेत्र में तेज बारिश हुई। किसानों ने बताया कि बरसात होने सेे खेतों में फसलों को नया जीवन मिला है। रिमझिम बरसात का दौर जारी रहा जिससे गर्मी लोगों को राहत मिली।

0 Response to "दिनभर छाया रहा अंधेरा रिमझिम बारिश का चला दौर"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status