देव धाम जोधपूरिया में राजस्थान गुर्जर महासभा युवा प्रकोष्ठ द्वारा सामूहिक गोठ का आयोजन
सुरीला राजस्थान
निवाई । राजस्थान गुर्जर महासभा युवा प्रकोष्ठ द्वारा देव धाम जोधपुरिया में एक दिवसीय संगठनात्मक संगोष्ठी एवं सामूहिक गोठ का आयोजन किया गया। राजस्थान गुर्जर महासभा युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष गौरव चपराना की अध्यक्षता में संगोष्ठी संपन्न हुई।
आयोजित संगोष्ठी में विचार विमर्श पश्चात अगस्त माह के अंतिम सप्ताह में जयपुर में युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश स्तरीय प्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। संविधान से पूर्व प्रदेश के बचे हुए सभी जिलों में संगठन की जिला इकाइयों का गठन कर लिया जाएगा। प्रतिनिधि सम्मेलन की अवसर पर प्रदेश कार्य समिति एवं जिला कार्य समितियां का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न होगा। राजस्थान गुर्जर महासभा युवा प्रकोष्ठ द्वारा जयपुर महानगर के सभी वार्डों में महासभा की इकाइयों का गठन एवं जयपुर महानगर में गुर्जर समाज की स्थिति का सर्वे भी किया जाएगा।
संगोष्ठी में कार्यकर्ताओं का राजस्थान गुर्जर महासभा प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष मोहनलाल वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ देवनारायण गुर्जर, राजस्थान गुर्जर महासभा टोंक जिला अध्यक्ष सुरज्ञान सिंह गुर्जर ने संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन किया। राजस्थान गुर्जर महासभा युवा प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रोहित चेची ने राजस्थान गुर्जर महासभा द्वारा प्रदेश में किए कार्यों का उल्लेख करते हुए सभी आगंतुक अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
संगोष्ठी में प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहन गुर्जर, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय लोमोड, प्रदेश सचिव योगेश तंवर, विश्राम गुर्जर, जयपुर शहर वरिष्ठ उपाध्यक्ष खेम सिंह बैंसला,रामकरण हरसाणा महामंत्री तहसील निवाई जयपुर शहर कोषाध्यक्ष रोहित सराधना सहित युवाओं ने भाग लिया।

0 Response to "देव धाम जोधपूरिया में राजस्थान गुर्जर महासभा युवा प्रकोष्ठ द्वारा सामूहिक गोठ का आयोजन "
एक टिप्पणी भेजें