उद्यान विभाग द्वारा फसल बीमा के आवेदन आमंत्रित
गुरुवार, 25 जुलाई 2024
Comment
सुरीला राजस्थान
टोंक। कृषि विभाग द्वारा खरीफ 2024 से रबी 2024-25 तक दो फसल मौसम के लिए एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा कृषक खरीफ फसल का 31 जुलाई एवं रबी का 31 दिसंबर 2024 तक करवा सकते है। उद्यान विभाग के उपनिदेशक चंद्र प्रकाश बडाया ने बताया कि फसल बीमा योजना के तहत खरीफ फसल के तहत हरी मिर्च, टिंडा एवं टमाटर तथा रबी फसल में फूलगोभी, सौंफ, अमरूद, प्याज, टमाटर फसलों को अधिसूचित किया है। उपनिदेशक ने बताया कि योजना के तहत ऋण लेने वाले कृषक एवं बकायादार कृषकों को बीमित राशि का 5 प्रतिशत प्रीमियम ही किसान की ओर से दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कृषक जमाबंदी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की प्रति के साथ नजदीकी केंद्रीय सहकारी बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, वाणिज्यिक बैंक की शाखाएं, डाकघर एवं सीएससी के माध्यम से बीमा करवा सकते है।

0 Response to "उद्यान विभाग द्वारा फसल बीमा के आवेदन आमंत्रित"
एक टिप्पणी भेजें