विधायक रामसहाय वर्मा ने विधानसभा में उठाए किसानों से संबंधित प्रश्न
मंगलवार, 30 जुलाई 2024
Comment
सुरीला राजस्थान
निवाई। विधायक रामसहाय वर्मा ने विधानसभा में किसानों का सहकारी बैंक ऋण माफ का प्रश्न उठाया है। विधायक ने संबंधित विभाग के मंत्री से वर्ष 2019 से 2023 तक के निवाई क्षेत्र के किसानों का कितना ऋण माफ किया गया है। इसके अलावा 4 वर्षो में विधानसभा क्षेत्र के सहकारी बैंक के माध्यम से लेम्पस में कितने किसानों को सदस्य बनाया गया है सहित कई प्रश्न उठाए है। इस पर जवाब में बताया गया कि उक्त अवधि में कृषक ऋण माफी योजना के तहत कुल 14 हजार 370 कृषकों का 32.53 करोड रूपए का ऋण माफ किया है तथा लेम्पस योजना में कोई पंजीकृत नही है। इसके साथ ही डांगरथल ग्राम सेवा सहकारी समिति का धारा 55 के तहत जाचं करवाई जा रही है एवं नानेर ग्राम सेवा सहकारी समिति में पूर्व व्यवस्थापक को गबन का दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जा रही है।

0 Response to "विधायक रामसहाय वर्मा ने विधानसभा में उठाए किसानों से संबंधित प्रश्न"
एक टिप्पणी भेजें