मांसाहार की दुकानों को बंद करने के नगर परिषद के आदेश के खिलाफ को सौंपा ज्ञापन
बुधवार, 24 जुलाई 2024
Comment
सुरीला राजस्थान
टोंक । टोंक चिकन सेन्टर यूनियन के एडवोकेट काशिब जुबेरी के नेतृत्व में मंगलवार को मांसाहार की दुकानों को बंद करने के नगर परिषद के आदेश के खिलाफ टोंक शहर के लोगों ने नगर परिषद आयुक्त ममता नागर को ज्ञापन सौंपा। टोंक चिकन सेन्टर यूनियन के रईस, शाकिर खान, जाकिर खान, आबिद, आसिफ एवं फैजान ने बताया कि नगर परिषद द्वारा शहर के मांस व्यापार के लिए जारी की गयी अनपत्ति प्रमाण पत्र पर दिये गये तुगलकी एवं असंवैधानिक आदेश की ओर दिलाना चाहता है, जिसके अनुसार प्रत्येक मंगलवार को समस्त मांस, मुर्गा, बकरा, मछली के प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। नगर परिषद टोंक के इस आदेश की कड़े शब्दों में माँग करते है कि एक लोकतांत्रिक देश में जहाँ किसी भी व्यक्ति को अपनी पसंद चुनने का, अपना भोजन चुनने का, अपना स्वतंत्र व्यापार करने का का ओर एक सम्मानीय जीवन जीने का अधिकार है में इस तरह के तानाशाही एवं धर्म विशेष के लोगों को ध्यान में रख कर बनाये गये नियम या आदेश को तुरंत वापस लिया जाये, क्योंकि शहर टोंक के हज़ारों की तादाद में लोग माँसाहार पर निर्भर है। यह आदेश सीधे-सीधे तौर पर भारतीय सांविधान के अनुच्छेद का उल्लंघन है, कोई क्या खाएगा, कब खाएगा, कौनसे दिन, कौनसे दिन व्यापार करेगा ओर नहीं करेगा खाएगा, यह कोई भी सरकार या व्यवस्था तय नहीं कर सकती है, जब तक उसका किया गया आचरण किसी अन्य के अधिकारों का हनन नहीं करता हो, इस पत्र के माध्यम से हम माँग करते है की माँस व्यापार को लेकर मंगलवार को दिया गया दुकाने बंद का तानाशाही एवं तुग़लकी आदेश तुरंत प्रकार से वापस लिया जाये, अन्यथा हम संविधानिक तरीक़े से इसका विरोध करेंगे।

0 Response to "मांसाहार की दुकानों को बंद करने के नगर परिषद के आदेश के खिलाफ को सौंपा ज्ञापन"
एक टिप्पणी भेजें