Advertisement

प्रदूषण एवं प्रतिबंधित प्लास्टिक मुक्त राज्य की ओर अग्रसर राजस्थान

प्रदूषण एवं प्रतिबंधित प्लास्टिक मुक्त राज्य की ओर अग्रसर राजस्थान

 


प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करना, प्रकृति के संरक्षण में अहम् योगदान : सदस्य सचिव, राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल 

घर- घर जाकर कपडे के थैले वितरित कर प्रतिबंधित प्लास्टिक मुक्त राज्य की ओऱ बढ़ रहे कदम 

सुरीला राजस्थान 

जयपुर। राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर से ही प्रतिबंधित प्लास्टिक मुक्त राज्य की संकल्पना को साकार करने के लिए चलायी जा रही मुहिम के तहत मंडल के अधिकारियों द्वारा घर- घर जाकर कपड़े के थैले वितरित किये गए। इस अवसर पर न केवल प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने को लेकर शपथ दिलवाई गई बल्कि प्रदूषण नियंत्रण के लिए किये जाने वाले हर संभव प्रयासों से भी अवगत करवाया गया।  इस अवसर पर राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के सदस्य सचिव श्री एन विजय ने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण में प्रत्येक नागरिक का योगदान अहम् है उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न कर हम प्रदूषण नियंत्रण में अहम योगदान अदा कर सकते है। उन्होंने कहा कि मंडल अधिकारियों द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक मुक्त राज्य की संकल्पना को साकार करने के लिए राज्य व्यापक मुहिम के तहत घर-घर जाकर कपड़े के थैले वितरित किये जाना एवं प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए जागरूक करना बेहद सराहनीय कदम है। वहीँ राज्य भर में वृहद स्तर पर पौधरोपण का कार्य किया जा रहा है साथ ही उन पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी भी तय करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि भावी पीढ़ी हरित राजस्थान के रूप में राज्य को देख सके एवं प्रदूषण मुक्त राज्य के रूप में राजस्थान एक आदर्श राज्य हो। उन्होंने कहा कि आमजन की नियमित दिनचर्या में अब प्रतिबन्धित प्लास्टिक की वस्तुओं का उपयोग नहीं करना एवं कपड़े के थैलों का उपयोग करना संतोषप्रद है एवं निश्चित तौर पर शीघ्र ही राज्य प्रतिबंधित प्लास्टिक मुक्त राज्य की श्रेणी में शामिल होगा।  इस अवसर पर मौजूद पर्यावरण अभियंता श्री जागेश्वर शर्मा ने बताया कि प्रेम नगर, शांति नगर एवं गुर्जर की थड़ी क्षेत्र में स्थानीय निवासियों के घर- घर जाकर कपडे के थैले वितरित किये गए साथ ही प्रदूषण नियंत्रण के लिए एक नागरिक की भूमिका एवं किये जाने वाले प्रयासों से भी अवगत कर जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर हाथ जोड़ कर प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करने की विनती करने के साथ शपथ भी दिलवाई गयी।  इस मौके पर वार्ड सदस्य श्रीमती अंशु शर्मा, पर्यावरणविद श्री ऋषि शर्मा, श्री द्वारका शर्मा, एडवोकेट श्री सोमेश शर्मा, श्री नेतेंदा सिंह, श्री अनिल अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। 

0 Response to "प्रदूषण एवं प्रतिबंधित प्लास्टिक मुक्त राज्य की ओर अग्रसर राजस्थान "

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status