शिवान्ग पण्डित बने सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रदेश सचिव
सोमवार, 16 सितंबर 2024
Comment
टोंक । टोंक के शिवान्ग पण्डित को सर्व ब्राह्मण महासभा का राजस्थान इकाई का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। शिवान्ग पण्डित की नियुक्ति से ब्राह्मण महासभा में हर्ष की लहर है। सर्व ब्राह्मण महासभा व ग्लोबल ब्राह्मण फेडरेशन के राष्ट्रीय महामंत्री प्रो मधुसूदन शर्मा ने महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं.सुरेश मिश्रा की अनुमति व निर्देशानुसार ये नियुक्ति दी गई है। इससे महासभा को नई ऊर्जा मिलेगी। सर्व ब्राह्मण महासभा ने आशा जताई है कि शिवान्ग पण्डित महासभा के लक्ष्य,समाजसेवा सुधार सद्भाव व संगठन को मजबूती देंगे। नव नियुक्त शिवांग पंडित टोंक के वरिष्ठ पत्रकार पंडित अशोक शर्मा के सुपुत्र है।

0 Response to "शिवान्ग पण्डित बने सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रदेश सचिव"
एक टिप्पणी भेजें