भगवान देवनारायण भजन संध्या में उमडे श्रद्धालु
सोमवार, 9 सितंबर 2024
Comment
सुरीला राजस्थान
निवाई। गिरिराज विहार कॉलोनी में स्थित श्री श्याम मावा पनीर बॉयलर पर एक शाम भगवान देवनारायण के नाम भजन संध्या का आयोजन हआ। जिसमें श्रद्धालुओं का सेलाब उमड पडा। गिरिराज विकास समिति के अध्यक्ष सांवर मल शर्मा ने बताया कि भजन संध्या का शुभारंभ मुख्य अतिथि पथिक सेना संगठन के गोपाल बस्सी, समाजसेवी भगवानसिंह गुर्जर, पूर्व महासचिव राजस्थान कॉलेज महावीर गुर्जर व छात्र संघ अध्यक्ष दौसा कॉलेज संजयसिंह भड़ाना द्वारा भगवान देव नारायण के चित्र पर माल्यर्पण करके किया। उन्होंने बताया कि भगवान देव नारायण के जन्मोत्सव पर गायक कलाकार सिंगर मनराज दीवाना, सिंगर देवनारायण, सिंगर बसराम, शेरसिंह, रामसिंह व रामभजन आदि कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर रामराज बजाड़, शिवचरण, रामहेत व बजाड़ सहित सैकड़ों पैदयात्री व कॉलोनीवासी मौजूद थे।

0 Response to "भगवान देवनारायण भजन संध्या में उमडे श्रद्धालु"
एक टिप्पणी भेजें