गांधीवादी संस्थाओं का राष्ट्रीय सम्मेलन 25 व 26 फरवरी को अजमेर में
शनिवार, 25 फ़रवरी 2023
Comment
अजमेर में जुटेंगे देश के ख्यातनाम गांधीवादी
भीलवाड़ा जिले से महात्मा गांधी जीवन दर्षन समिति के
जिला संयोजक श्री अक्षय त्रिपाठी लेंगे भाग
भीलवाडा। गांधीवादी संस्थाओं का राष्ट्र स्तरीय दो दिवसीय सम्मेलन 25 व 26 फरवरी को गांधी स्मृति उद्यान कोटड़ा अजमेर में आयोजित किया जाएगा। इसमें देश के ख्यातनाम गांधीवादी भाग लेंगे। सम्मेलन के सुचारू संचालन के लिए विभिन्न कमेटियों का भी गठन किया गया है।
शांति एवं अहिंसा विभाग के द्वारा नवाचार के रूप में राष्ट्र की गांधीवादी संस्थाओं का सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। देश के विख्यात गांधीवादी विचारक इसमें भाग लेंगे। व्यवस्थाओं के सुचारू सम्पादन के लिए शांति एवं अहिंसा विभाग से प्राप्त निर्देशों के अनुसार समन्वयकारी समिति गठित की गई है। इस कमेटी के सदस्य भीलवाड़ा जिले से महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक श्री अक्षय त्रिपाठी डॉ. श्रीगोपाल बाहेती, श्री जगदीश शर्मा, श्री सवाई सिंह, श्री धर्मवीर कटेवा, श्री अनुराग गौतम, श्री सुनील बंसल तथा श्री शक्ति प्रताप सिंह राठौड़ है।
श्री त्रिपाठी ने बताया कि सम्मेलन में महात्मा गांधी के मूल्यों एवं विचारों से प्रेरित राज्य सरकार की महत्वपूर्ण फ्लैगशिप योजनाओं, कार्यों एवं निर्णयों का प्रस्तुतीकरण भी दिया जाएगा। इनमें मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना, मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना, मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन पेंशन सम्मान योजना, पालनहार योजना, सिलिकोसिस पॉलिसी 2019 के अन्तर्गत देय लाभ, शुद्ध के लिए युद्ध अभियान, मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क जाच योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क निरोगी राजस्थान योजना, इन्दिरा रसोई योजना इन्दिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना इन्दिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना, मुख्यमंत्री स्मॉल स्केल इण्डस्ट्रीयल प्रमोशन स्कीम, एमएसएमई एक्ट-रिप्स 2019, राजस्थान कृषि प्रसंस्करण, कृषि व्यवसाय एवं कृषि निर्यात प्रोत्साहन योजना 2019, घर-घर औषधि योजना, जनआधार योजना, जन सूचना पोर्टल, मुख्यमंत्री किसान ऊर्जा मित्र योजना, काली बाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना एवं देवनारायण छात्रा स्कूटी योजना के बारे में प्रस्तुतिकरण दिया जाएगा।
सम्मेलन में विशिष्ट गांधीवादी विचारको द्वारा अपने विचार व्यक्त किए जाएंगे। स्थानीय लोक कलाकारों द्वारा गांधीजी के भजनों की प्रस्तुति तथा वाद्य यंत्रों का वादन किया जाएगा। गांधी जी के जीवन वृत का नाट्य मंचन भी होगा। इसके अतिरिक्त सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन भी होगा गांधी के सपनों का भारत विषय पर आयोजित चित्रकला प्रदर्शनी का अवलोकन भी प्रतिभागी कर सकेंगे। सम्मेलन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को अजमेर तथा पुष्कर के महत्वपूर्ण स्थानों का भ्रमण भी करवाया जाएगा

0 Response to "गांधीवादी संस्थाओं का राष्ट्रीय सम्मेलन 25 व 26 फरवरी को अजमेर में"
एक टिप्पणी भेजें