Advertisement

बेटियों को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

बेटियों को सिखाए आत्मरक्षा के गुर



निवाई  |  बेटियों को सिखाए आत्मरक्षा के गुर भरथला विद्यालय में कम्युनिटी पुलिस टोंक के द्वारा आवाज दो अभियान का आगाज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भरथना में आज कम्युनिटी पुलिस चौकी प्रभारी अंजना चौधरी एवं कॉन्स्टेबल हेमराज द्वारा प्रधानाचार्य गिरिराज प्रसाद गुर्जर के साथ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कम्युनिटी पुलिस टोंक के महत्वपूर्ण अभियान  अंतर्गत कॉन्स्टेबल हेमराज ने विद्यार्थियों  को सड़क सुरक्षा ,वाहन चलाते समय किन सावधानियों का प्रयोग करना चाहिए पर चर्चा की l टीम प्रभारी अंजना चौधरी ने बालिकाओं को स्पीक आउट चुप्पी तोड़ो अभियान के अंतर्गत बालिकाओं के लिए बरती जाने वाली सावधानियों के साथ आत्मरक्षा के गुर सिखाए l  टीम के सदस्यों द्वारा बचाव की विभिन्न मुद्राओं का जीवंत प्रदर्शन किया जिसमें  अपर पंच, मिडिल पंच, किक, व हिट संबंधी जानकारी दी गई l प्रधानाचार्य गिरिराज प्रसाद गुर्जर द्वारा टीम का दुपट्टा माला पहनाकर स्वागत किया गया इस अवसर पर व्याख्याता रामस्वरूप मीणा सीताराम मीणा दिनेश साहू वरिष्ठ अध्यापक मुकेश चंद मीणा गिरिराज पारीक चांदमल सेन बृजेंद्र सिंह उमाशंकर गुर्जर भूपेंद्र सिंह गणेश नारायण मीणा अशोक विजय हरिशंकर शर्मा अजय सिंह गिरिजा कंवर संजू मीणा सहित विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित थे l

0 Response to "बेटियों को सिखाए आत्मरक्षा के गुर"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status