Advertisement

 लिपिक ग्रेड-प्प् परीक्षा के आयोजन को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाए सुनिश्चित की जाए-श्री अय्यूब खान

लिपिक ग्रेड-प्प् परीक्षा के आयोजन को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाए सुनिश्चित की जाए-श्री अय्यूब खान


टोंक। राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर द्वारा लिपिक ग्रेड-प्प् प्रतियोगी परीक्षा-2022 रविवार, 12 मार्च व रविवार, 19 मार्च को आयोजित की जा रही है। लिपिक ग्रेड-प्प् प्रतियोगी परीक्षा के लिए जिला टोंक मुख्यालय के 18 परीक्षा केंद्रों पर 8133 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
परीक्षा की तैयारियों को लेकर जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्री अय्यूब खान की अध्यक्षता में जिले के प्रशासनिक, पुलिस एवं न्यायिक अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। श्री खान ने कहा कि लिपिक ग्रेड-प्प् परीक्षा के आयोजन को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाए सुनिश्चित की जाए।  

बैठक में संबंधित विभागों द्वारा की जाने वाली परीक्षा पूर्व तैयारियों के संबंध में चर्चा की गई। जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने परीक्षा के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों, बस स्टैण्ड, न्यायालय परिसर की संपूर्ण साफ-सफाई, मुख्यालय के बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए अतिरिक्त यातायात व्यवस्था एवं परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए मुख्य चौराहों पर टेम्पो, रिक्शा आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केन्द्रों का परीक्षा से पूर्व सैनिटाइजेशन किया जाए। साथ ही, रोडवेज बस स्टैंड, सवाईमाधोपुर चौराहा, डिपो, कामधेनु सर्किल पर पूछताछ केंद्र एवं पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जावे।
उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षा दिवस पर अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में असुविधा नहीं हो इसके लिए हेल्प डेस्क की व्यवस्था, मेडिकल टीम, सुरक्षा के लिए पुरुष एवं महिला पुलिस, जिला मुख्यालय के मुख्य चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए। साथ ही, ट्रैफिक इंचार्ज को सुचारू यातायात व्यवस्थाओं के लिए पाबंद किया जाए। परीक्षा केंद्र पर निर्बाध विद्युत सप्लाई सुनिश्चित रहे। नगर परिषद आयुक्त के प्रतिनिधि हजारीलाल भील, एओ ने बताया कि अग्निशमन केन्द्र, खोजा बावड़ी में 200 छात्राओं एवं 150 छात्र अभ्यर्थियों के लिए अग्निशमन केन्द्र मंे ठहरने की व्यवस्था रखी गयी हैं।
इस दौरान पारिवारिक न्यायालय के न्यायाधीश धर्मेन्द्र शर्मा, विशिष्ट न्यायाधीश अ.जा./ज.जा. (अ.नि.) प्रकरण के सुरेन्द्र पुरोहित, मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट, दीपेन्द्र माथुर, अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवचरण मीणा, पुलिस उपाधीक्षक सलेह मोहम्मद, जिला परिवहन अधिकारी सम्पतराम, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी चौथमल चौधरी, चिकित्सक डॉ. सैय्यद हसन, राजस्थान रोड़वेज डीपो के मुख्य प्रबंधक रामचरण गौचर, जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधिशाषी अभियंता एसआर जांगिड़ उपस्थित रहे।

0 Response to " लिपिक ग्रेड-प्प् परीक्षा के आयोजन को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाए सुनिश्चित की जाए-श्री अय्यूब खान"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status