Advertisement

 2 लाख 84 हजार 134 मतदाता करेगें मतदान, 38 हजार 372 नये मतदाता पहले बार देगें वोट

2 लाख 84 हजार 134 मतदाता करेगें मतदान, 38 हजार 372 नये मतदाता पहले बार देगें वोट

10 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में आज होगा बंद  

निवाई। निवाई विधानसभा क्षेत्र में दस उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला शनिवार को 2 लाख 84 हजार 134 मतदाता करेगें। चुनाव प्रचार का शोरगुल शुक्रवार की शाम 5 बजे समाप्त होने के बाद प्रत्याशी घर-घर जाकर जनसम्पर्क कर रहे है और वोट मांग रहे हैं। विधानसभा क्षेत्र में मतदान के लिए निर्वाचन विभाग ने 283 बूथ बनाए हैं। इनमें से शहरी क्षेत्र में 28 मतदान केन्द्र व ग्रामीण क्षेत्र में 255 मतदान केन्द्रों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक कर सकेगें। मतदान की सभी तैयारियों निर्वाचन विभाग द्वारा पूरी कर ली गई हैं। सभी मतदान केन्द्रों पर मतदान दल पहुंचकर आवश्यक तैयारियों में जुट गए हैं। 16 वीं विधानसभा के लिए हो रहे चुनाव में भाजपा, कांग्रेस, आरएलपी, आम आदमी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी सहित कुल 10 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। विधानसभा चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर रविकांतसिंह मीणा ने बताया कि शनिवार को मतदान होगा। सभी मतदान केन्द्रों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच गई है तथा तैयारियों में जुटी हुई हैं। मतदाताओं की सुविधा के लिए 283 बूथ बनाए गए है। विकलांगों एवं शारीरिक रूप से असहाय लोगों को मतदान केन्द्र पर पहुंचाने के लिए रेम्प बनाए गए तथा व्हील चैयर की भी व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 84 हजार 134 मतदाता हैं। इनमें पुरूप मतदाताओं की संख्या 1 लाख 46 हजार 497 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 37 हजार 637 है। इस चुनाव में 38 हजार 372 नये मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेगें।

0 Response to " 2 लाख 84 हजार 134 मतदाता करेगें मतदान, 38 हजार 372 नये मतदाता पहले बार देगें वोट"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status