Advertisement

कांग्रेस प्रत्याशी घासी लाल चौधरी के समर्थन में अशोक गहलोत ने मालपुरा में की जनसभा

कांग्रेस प्रत्याशी घासी लाल चौधरी के समर्थन में अशोक गहलोत ने मालपुरा में की जनसभा




मालपुरा। प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कांग्रेस प्रत्याशी घासीलाल चौधरी के समर्थन में सदरपुरा रोड स्थित एमडी पब्लिक स्कूल के पास रीको एरिया के मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने गरीब को गणेश मानकर सेवा की है। सरकार की ओर से सात गारंटी योजनाएं दी गई है गोवंश का बीमा कर पशुपालकों को प्रति गोवंश 40 हजार रुपए का राज्य सरकार ने बीमा लाभ दिया है। दुग्ध उत्पादन में वर्तमान में राजस्थान प्रदेश में नंबर वन पहुंच चुका है। राज्य सरकार चुनाव जीतने के बाद महिला मुखिया को प्रतिवर्ष ₹10 हजार, मेधावी विद्यार्थियों को टैबलेट व लैपटॉप देने, अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के खोलने से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को शिक्षा का लाभ मिला है। खाद्य सुरक्षा योजना के पात्र लाभार्थियों को सरकार की ओर से प्रदेश में सरकार रिपीट होने पर ₹400 में रसोई गैस उपलब्ध करवाई जाएगी। राज्य सरकार की 40 लाख महिलाओं को मोबाइलों का वितरण किया गया है वंचित पात्र महिलाओं को भी मोबाइलों का वितरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मालपुरा को जिला बनाने में पूर्व में उनसे भूल हो गई थी। सरकार आते ही मालपुरा जिला भी बनेगा। मालपुरा में जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक बैठेंगे। मिनी सचिवालय की स्थापना होगी। औद्योगिक क्षेत्र विकसित होगा। मुख्यमंत्री ने टोडारायसिंह पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण सैनी की ओर से बीसलपुर पर पुलिया की मांग पर सरकार आने पर सभी मांगों को पूरा करने का चुनावी वादा किया। मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही सभी लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करने पर देश में सबसे बड़ा कार्य बताया। पुरानी पेंशन स्कीम को देश के सभी राज्य अपनाने की कोशिश कर रहे हैं। इस बार प्रदेश में कांग्रेस सरकार प्रदेश की गारंटी योजनाओं के चलते रिपीट हो रही है उन्होंने प्रत्याशी घासीलाल को स्थानीय क्षेत्र का प्रत्याशी बताते हुए भारी मतों से जीताने की अपील की। राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा हिंदू व मुस्लिम को लड़ाने व सांप्रदायिक दंगे फैलाने का काम करती है प्रदेश कांग्रेस सरकार ने जो विकास कार्य किए हैं तथा जो विकास योजनाएं चलाई है उनके दम पर प्रदेश में कांग्रेस सरकार बहुमत के साथ रिपीट होगी। इससे पूर्व हेलीपैड पर मुख्यमंत्री के आगमन पर निवाई विधायक प्रशांत बैरवा, कांग्रेस प्रत्याशी घासीलाल चौधरी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रामविलास चौधरी ने अगवानी की। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस अधीक्षक टोंक राजर्षि राज, एडीएम अशोक त्यागी, एएसपी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़, डीएसपी चक्रवर्ती सिंह राठौड़, डीएसपी इन्दू लोदी, डीएसपी रवि शर्मा सहित एसपीजी, आईबी के अधिकारी तथा वृत क्षेत्र के थानों के थाना अधिकारी सुरक्षा व्यवस्थाओं में लगे रहे।

0 Response to "कांग्रेस प्रत्याशी घासी लाल चौधरी के समर्थन में अशोक गहलोत ने मालपुरा में की जनसभा "

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status