घर के बाहर टहल रही अध्यापिका के गले की चैन तोडकर तीन नकाबपोश फरार
निवाई | बीती रात महावीर कॉलोनी में खाना खाकर घर के बाहर टहल रही अध्यापिका के गले की चेन तोड़कर रॉयल इनफील्ड पर सवार तीन नकाबपोश बदमाश भाग छूटे। जिसके बाद लोगों घटना की जानकारी पुलिस को दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रताप स्टेडियम के पीछे स्थित महावीर कॉलोनी में गुरुवार की रात सवा आठ बजे अध्यापिका सरिता भट्ट पुत्री राधामोहन भट्ट खाना खाकर टहल रही थी। इसी दौरान रॉयल इनफील्ड गाड़ी पर तीन नकाबपोश बदमाश आए। एक नकाबपोश बदमाश पीछे से आकर महिला के आंखों को बंद कर दिया। तथा तीन तोले की सोने की चैन लॉकिट सहित काट ली। तथा कान की सोने की बाली तोड़कर बाइक पर सवार तीनों भागने लगे। लेकिन अध्यापिका एक बदमाश को पकड लिया और चिल्लाने लगी। यह देखकर बाइक से उतरकर दो बदमाश आए और अध्यापिका से छीना झपटी कर जोरदार धक्का देकर बाईक पर फरार हो गए। जिससे अध्यापिका गिर गई और उसके हाथ व पांव चोटें आई। महिला द्वारा छीना झपटी में कानों की बाली जमीन पर गिर गई। जिससे अध्यापिका ने उठा लिया। परंतु नकाबपोश बदमाश घटनास्थल से भाग छुटे। वही महिला के चिल्लाने से आसपास के पड़ोसी भी एकत्रित हो गए। उक्त घटना को लेकर परिजन और शहरवासियों में आक्रोश बना हुआ है।
वहीं घटना की जानकारी मिलते ही थाना अधिकारी छोटेलाल मय जाब्ते के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इस पर महिला ने घटना की संपूर्ण जानकारी थाना अधिकारी को दी। वही मुकदमा दर्ज कर पुलिस उक्त बदमाशों को पकड़ने में जुटी हुई है।
वहीं घटना के बारे में पुलिस उप अधीक्षक संदीप सारस्वत ने तुरंत तीनों थाना क्षेत्र में नाकाबंदी करवा दी।और तीनों बदमाशों को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमों का गठन कर दिया है। टीम घटनास्थल आसपास क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज देख रही हैं। जल्दी ही तीनों आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

0 Response to "घर के बाहर टहल रही अध्यापिका के गले की चैन तोडकर तीन नकाबपोश फरार"
एक टिप्पणी भेजें