Advertisement

इन्दिरा कॉलोनी बालाजी मंदिर में महिला मंडल द्वारा फागोत्सव का आयोजन हुआ

इन्दिरा कॉलोनी बालाजी मंदिर में महिला मंडल द्वारा फागोत्सव का आयोजन हुआ

 


निवाई |  इन्दिरा कॉलोनी बालाजी मंदिर में महिला मंडल द्वारा फागोत्सव का आयोजन किया गया। फागोत्सव के दौरान मंदिर पुजारी पं.विष्णु स्वामी द्वारा बालाजी का पंचामृत से अभिषेक कर झांकी सजाई गई। इसके बाद बालाजी की आरती कर महिला मंडल द्वारा फागोत्सव का आयोजन किया गया। महिलाओं ने होली के गीत गाए। जिन पर महिलाओं ने बालाजी के दरबार के समक्ष नृत्य किया। महिलाओं ने भजनों पर गुलाल से होली खेली। बालाजी के पेठों का भोग लगाकर महाआरती की। इसके बाद सभी महिलाओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान वैशाली गुप्ता, प्रमिला खण्डेलवाल, कृष्णा खण्डेलवाल, किरण विजय, सविता सहित कई महिलाएं मौजूद थी।

0 Response to "इन्दिरा कॉलोनी बालाजी मंदिर में महिला मंडल द्वारा फागोत्सव का आयोजन हुआ"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status