इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गांवटी योजना के तहत रोजगार मेला ( काम पाओ अभियान) का हुआ आयोजन |
रिपोर्टर:-आशीष डालमिया
मालपुरा | काम पाओ अभियान में श्रमिकों के जॉब कार्ड कार्ड बनाये गये, जनाधार में अपडेशन किया गया, कार्यों की मांग का आवेदन किया गया, मजदुरों की भुगतान संबंधी समस्याओं का समाधान किया गया, श्रमिको को 100 दिन रोजगार के पूर्ण उपस्थित होने के लिए प्रेरित किया गया। पालिकाध्यक्षा आशा नामा ने इंदिरा गाँधी शहरी -रोजगार गांरटी योजना के बारे में श्रमिको को पूर्ण जानकारी दी और आगे भी और लोगो को शहरी रोजगार गारंटी योजना में जुड़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही राज्य सरकार की अन्य योजनाओं की जानकारी दी। अधिशाषी अधिकारी राजपाल बुनकर ने भी श्रमिकों से इंदिरा गाँधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में नगरपालिका पार्षद आबिद, पार्षद नूर, मजीद, पार्षद प्रतिनिधि पुरुषोतम सैनी, पार्षद प्रतिनिधि दिनेश विजय, राजीव गाँधी युवा मित्र पुखराज सैन, हिबा नकवी एवं श्रमिक उपस्थित रहे।

0 Response to "इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गांवटी योजना के तहत रोजगार मेला ( काम पाओ अभियान) का हुआ आयोजन |"
एक टिप्पणी भेजें