राइट टू हेल्थ बिल का विरोध
डॉक्टरों ने आज पूरे दिन कार्य बहिष्कार कर की हड़ताल, एक डॉक्टर इमरजेंसी सेवा के लिए लगाया
देवली | देवली में राइट टू हेल्थ बिल के विरोध में शहर के सारे निजी अस्पताल बंद है। वहीं बुधवार को सरकारी अस्पताल के डॉक्टर भी सामूहिक हड़ताल पर चले गए। जिससे लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बुधवार को डॉक्टरों की हड़ताल होने के कारण राजकीय अस्पताल परिसर में सन्नाटा पसरा रहा। वही इमरजेंसी में आने वाले मरीजों की सुविधा के लिए देवली अस्पताल में एक चिकित्सक को लगाया गया है जो वहां आने वाले मरीजों का उपचार कर रहे हैं। देवली अस्पताल में पर्ची काउंटर, मरीज भर्ती वार्ड के अलावा निशुल्क दवा काउंटर भी सुनसान नजर आए। शहर के सभी निजी अस्पताल राइट टू हेल्थ बिल के विरोध में अपनी मांगों को लेकर बंद है।
देवली अस्पताल में बुधवार को डॉ पूजा मीणा को लगाया है जो वहां आने वाले मरीजों का उपचार कर रही है। अस्पताल में डॉक्टरों के नहीं होने से उपचार के लिये आ रहे मरीजों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ रहा है।

0 Response to "राइट टू हेल्थ बिल का विरोध"
एक टिप्पणी भेजें