Advertisement

हायवे रेलिग पर चोर कर रहे हाथ साफ

हायवे रेलिग पर चोर कर रहे हाथ साफ

 


रिपोर्टर:- (ओपी शर्मा)

पीपलू  | सोहेला- डिग्गी स्टेट हायवे 117  नागरिकों को टोंक जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए मार्ग का ही सहारा लेना पड़ता है। आरएसआरडीसी विभाग ने इस मार्ग के विभिन्न  पुलों व घूमाव पर रेलिंग लगाकर दुर्घटनाएं रोकने का प्रयास किया है। लेकिन इसी विभाग की निरंतर अनदेखी के कारण ही यह रेलिंग अज्ञात चोर चुरा रहे है। जिसके कारण रात के दौरान इस मार्ग पर सड़क हादसों का प्रमाण बढ़ गया है। बावजूद इसके अब तक आरएसआरडीसी विभाग ने इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया है। 

उल्लेखनीय यह है कि इस मार्ग पर आरएसआरडीसी विभाग ने सडक निर्माण कार्य करवाया था। साथ ही जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए यही एकमात्र मार्ग होने के कारण हर आये दिन इस मार्ग पर यातायात अधिक होता है। रात के दौरान इन रेलिंग के कारण सड़क हादसों को रोका जाता है। इन रेलिंग पर विभिन्न प्रकार के रेडियम भी लगाए होते हैं। लेकिन पिछले कुछ दिनों से अज्ञात चोरों ने इन्हीं रेलिंग को अपना निशाना बनाया है। वर्तमान में इस मार्ग के किसी भी पुल पर पर्याप्त रेलिंग शेष नहीं है। अमूनन सभी रेलिंग अज्ञात चोर चुरा रहे है। यहां बता दें कि, लाखों रुपये खर्च कर विभाग ने इस मार्ग पर रेलिंग की सुविधा उपलब्ध करायी है। लेकिन रेलिंग की सुरक्षा पर किसी का ध्यान नहीं होने से चोरियों का प्रमाण बढ़ गया है।

0 Response to "हायवे रेलिग पर चोर कर रहे हाथ साफ "

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status