विद्युत विभाग ने नगरपालिका को बकाया जमा कराने का नोटिस थमाया।
मालपुरा | नगरपालिका को बिजली विभाग ने नोटिस जारी कर 90.98 लाख का बकाया भुगतान 24 घंटे में जमा कराने को कहा है। बिल जमा नहीं करने पर कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी।
विद्युत विभाग के सहायक अभियंता कदम वशिष्ठ ने बताया कि विभाग द्वारा विभिन्न पत्रों के माध्यम से सार्वजनिक पथ प्रकाश ( रोड लाइट) के इस वित्तीय वर्ष के विद्युत बिलों की राशि 133.27 लाख जमा करवाने के लिए अवगत करवाया था,लेकिन आज तक पालिका द्वारा मात्र 15 लाख रूपए कार्यालय में जमा करवाए गए हैं। इस वित्तीय वर्ष में नगरीय उपकर की राशि का समयोजन किए जाने के पश्चात भुगतान के लिए शेष रही राशि 90.98 लाख का भुगतान करने के लिए पालिका को अंतिम नोटिस जारी किया गया है और पालिकाप्रशासन को इस बकाया राशि को 24 घंटे में जमा करवाने के लिए लिखा गया है।
सहायक अभियंता ने बताया कि सार्वजनिक पथ प्रकाश (रोड लाइट) के विद्युत बिलों की बकाया राशि इस अवधि में जमा नहीं होने पर विभाग द्वारा कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी। जिस कारण से आमजन को होने वाली किसी भी परेशानी की सम्पूर्ण जिम्मेदारी पालिका प्रशासन की होगी। बिजली विभाग द्वारा उपखंड प्रशासन को भी अवगत करवा दिया गया है।

0 Response to "विद्युत विभाग ने नगरपालिका को बकाया जमा कराने का नोटिस थमाया।"
एक टिप्पणी भेजें