गवर्नमेंट स्कूल के बाहर पैसों को लेकर हुआ विवाद
2 छात्राओं के परिवारों में हुआ झगड़ा, एक बच्ची घायल, पुलिस पूछताछ जारी
अजमेर | अजमेर के चूड़ी बाजार स्थित गवर्नमेंट स्कूल की 2 बच्चियों के बीच पैसे के विवाद को लेकर दोनों के परिवारों में झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों परिवारों में मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में एक स्टूडेंट घायल हुई है। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराकर दोनों परिवारों को थाने लाया गया। मामले में पुलिस को किसी तरह की शिकायत अभी तक नहीं मिली है। कोतवाली थाना पुलिस जांच में जुटी है।
दरअसल, बुधवार को चूड़ी बाजार स्थित गवर्नमेंट स्कूल की 2 छात्राओं में पैसों को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एग्जाम छूटने के बाद स्कूल के बाहर दोनों परिवारों में मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में एक परिवार की बच्ची घायल हुई है। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराकर दोनों परिवारों को थाने लाया गया। जिनसे पुलिस घटना की जानकारी ले रही है।
पीड़ित घायल स्टूडेंट की मां ने बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी से उसकी दोस्त ने 2023 में मोबाइल सिम दिलाने को लेकर 4 हजार रुपए लिए थे। बुधवार को उसकी दोस्त दिखी तो उससे पैसे मांगे गए, इस दौरान उसने गाली गलौज शुरू कर दी। बाद में वह अपनी बेटी को स्कूल छोड़ कर घर चली गई। स्कूल में परीक्षा छूटने के बाद उसकी दोस्त के परिवार वालों ने स्कूल के बाहर बच्ची के साथ मारपीट की गई। सूचना मिलते ही वहां पहुंची तो उनसे भी मारपीट हुई। मारपीट में बच्ची के चेहरे और हाथ पर चोट लगी है। पीड़ित घायल छात्रा के परिवार वालों ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई
सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक छवी शर्मा कोतवाली थाने पहुंची और दोनों परिवारों से घटना की जानकारी ली गई। सीओ छवि शर्मा ने बताया कि दो बच्चियों के बीच पैसों को लेकर हुए विवाद में दोनों के परिवारों में झगड़ा हुआ है। जिसके भी द्वारा शिकायत दी जाएगी शिकायत के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

0 Response to "गवर्नमेंट स्कूल के बाहर पैसों को लेकर हुआ विवाद"
एक टिप्पणी भेजें