Advertisement

 पीएम मोदी ने भाजपा के नवनिर्मित केंद्रीय कार्यालय का किया उद्घाटन; अमित शाह, जेपी नड्डा समेत तमाम लोग मौजूद

पीएम मोदी ने भाजपा के नवनिर्मित केंद्रीय कार्यालय का किया उद्घाटन; अमित शाह, जेपी नड्डा समेत तमाम लोग मौजूद



नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नवनिर्मित भाजपा के केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन करने पार्टी मुख्यालय पहुंचे हैं। पीएम मोदी ने एक ट्वीट के माध्यम से बताया था कि पार्टी कार्यालय का यह विस्‍तार कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समारोह की अध्यक्षता कर रहे हैं।

नवनिर्मित केंद्रीय कार्यालय परिसर का लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पार्टी के नवनिर्मित केंद्रीय कार्यालय परिसर के लोकार्पण के अवसर पर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनके साथ पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे।

पीएम ने 1984 को बताया काला पृष्ठ

पीएम मोदी ने पार्टी कार्यालय के विस्तार पर देशभर के कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने इस कार्यालय को कार्यकर्ताओं के सपनों का विस्तार बताया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की प्रगती का प्रतीक हैं। पीएम ने अपने संबोधन के दौरान 1984 के दंगों को भी याद किया। उन्होंने कहा कि 1984 के काले पृष्ठ को कोई भूल नहीं सकता

पार्टी के पास हो 50 सालों की लक्ष्य

बीजेपी युवाओं को मौका देने वाली पार्टी है। पीएम ने कहा भाजपा को ऐसी संस्था के रूप में विकसित करना है, जिसके लक्ष्य पहले से निर्धारित हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के ऐसी पार्टी बनना है, जिसके पास अगले 50 सालों के लक्ष्य हों।


ये यात्रा परिश्रम की पराकाष्ठा की यात्रा है

पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि आज से कुछ दिन बाद हमारी पार्टी अपना 44वां स्थापना दिवस मनाएगी। ये यात्रा एक अनथक और अनवरत यात्रा है। ये यात्रा परिश्रम की पराकाष्ठा की यात्रा है। ये यात्रा समर्पण और संकल्पों की शिखर की यात्रा है। ये यात्रा विचार और विचारधारा के विस्तार की यात्रा है।


0 Response to " पीएम मोदी ने भाजपा के नवनिर्मित केंद्रीय कार्यालय का किया उद्घाटन; अमित शाह, जेपी नड्डा समेत तमाम लोग मौजूद"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status