Advertisement

 बाबा शेवाराम साहब की 39वीं वार्षिक वर्सी उत्सव 12 अप्रैल बुधवार को*

बाबा शेवाराम साहब की 39वीं वार्षिक वर्सी उत्सव 12 अप्रैल बुधवार को*




भीलवाडा | हरी शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर भीलवाड़ा के आराध्य सतगुरु बाबा शेवाराम साहब जी का 39वीं वार्षिक वर्सी उत्सव 12 अप्रैल बुधवार को उत्साह एवं श्रद्धा से मनाया जाएगा।
महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन ने बताया कि सतगुरु बाबा शेवाराम साहब जी ने देश विभाजन पश्चात भीलवाड़ा को अपनी कर्म स्थली बनाया। यहां विषम परिस्थितियो में आश्रम की स्थापना कर सेवा सुमिरन करते हुए सनातन धर्म का प्रचार प्रसार किया। बाबा जी की वार्षिक वर्सी उत्सव में भजन कीर्तन एवं सेवा सुमिरन के विविध प्रकल्प आयोजित किए जाएंगे। संत मयाराम ने बताया कि इस अवसर पर श्री हरि सिद्धेश्वर मंदिर में अभिषेक एवं सतगुरुओ की समाधि पर विशेष पूजन अर्चन एवं अन्न क्षेत्र की सेवा होगी। सायंकाल में संतो महापुरुषों के सत्संग प्रवचन होकर तत्पश्चात भंडारा प्रसाद वितरण होगा। बाबा शेवाराम साहब जी के वर्सी कार्यक्रम में संत महापुरूष, हरि शेवा संस्थान के पदाधिकारी ट्रस्टीगण, हंसगंगा हरिशेवा भक्त मण्डल के शेवादारी, स्थानीय एवं बाहर के अनुयायीगण सम्मिलित होंगे।

0 Response to " बाबा शेवाराम साहब की 39वीं वार्षिक वर्सी उत्सव 12 अप्रैल बुधवार को* "

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status