महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम हुआ आयोजित।
रिपोर्टर:- आशीष डालमिया
मालपुरा | अंबेडकर विचार मंच सेवा समिति के द्वारा आयोजित अंबेडकर जयंती साप्तायिक कार्यक्रम के अंतर्गत आज लक्ष्मीबाई महिला महाविद्यालय के अंदर ज्योतिबा फुले जयंती व महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे राज्य बाल आयोग की सदस्य नुसरत बानो, अतरिक्त पुलिस अधीक्षक मालपुरा राकेश कुमार बैरवा, पुलिस उपाधीक्षक पीपलू इंदू लोदी, नगरपालिका चेयरमैन सोनिया सोनी, जिला परिषद सदस्य हेमलता शर्मा, डा ललिता वर्मा, डा सरोज डांगी, एडवोकेट गीता वालिया अथिति के रूप में शिरकत की। सभी वक्ताओं ने ज्योतिबा फुले की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अंदर आवाज दो अभियान के द्वारा महिलाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। समिति की अध्यक्ष पूजा लोदी ने अन्त में सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

0 Response to "महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम हुआ आयोजित।"
एक टिप्पणी भेजें