टोंक में 43 जगहों पर लगेंगे स्थायी महंगाई राहत कैंप
सोमवार, 24 अप्रैल 2023
Comment
टोंक। महंगाई राहत कैंप अभियान के तहत टोंक जिले में 43 जगहों पर स्थायी कैंपों का आयोजन किया जाएगा। इन कैंपों के जरिये सरकार की जनकल्याण की विभिन्न योजनाओं, फ्लैगशिप योजनाओं तथा राज्य के 2023-24 के बजट प्रावधानों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
टोंक उपखंड में घंटाघर स्थित नगर परिषद कार्यालय, बस स्टैंड, अग्निशमन केंद्र, कलेक्ट्रेट स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र, रोडवेज डिपो के पास स्थित महात्मा गांधी पुस्तकालय, भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र छान, बमोर एवं चिरोंच में स्थायी कैंप लगाये जाएंगे।
देवली उपखंड में नगर पालिका कार्यालय, पंचायत समिति कार्यालय, नेकचाल रोड़ स्थित सामुदायिक भवन, एजेंसी एरिया में गोपाल मंदिर के पास स्थित सामुदायिक भवन, राजीव गांधी सेवा केंद्र दूनी, नगरफोर्ट और नासिरदा में स्थायी कैंप आयोजित होंगे।
इसी तरह उनियारा उपखंड में नवीन बस स्टैंड, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अलीगढ स्थित पंचायत समिति परिसर मुख्यालय़, उपतहसील कार्यालय बनेठा, भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र सोप में स्थायी कैंपों का आयोजन किया जाएगा।
इसी तरह निवाई उपखंड में झिलाई रोड स्थित कृषि मंडी प्रांगण, नगर पालिका कार्यालय, रानी लक्ष्मीबाई कन्या महाविद्यालय, पहाड़ी चुंगी नाका स्थित सामुदायिक भवन, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दत्तवास, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झिलाई और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वनस्थली में स्थायी कैंप लगेंगे।
इसी तरह मालपुरा उपखंड में नगरपालिका कार्यालय, बस स्टैंड, नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पंचायत समिति परिसर, उपतहसील कार्यालय डिग्गी, भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र लावा, पचेवर तथा लांबाहरिसिंह में स्थायी शिविर लगाकर जनता को प्रदेश सरकार की अहम योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा।
इसी तरह टोडारायसिंह उपखंड में नगर पालिका सभागार, फॉरेस्ट चौकी, भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र मांदोलाई, गणेती तथा उप तहसील बरवास में स्थायी कैंप आयोजित होंगे।
इसी प्रकार पीपलू उपखंड में तहसीलदार कार्यालय, राणौली स्थित उप-तहसील कार्यालय, झिराना तहसील में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्थायी कैंप आयोजित होंगे।

0 Response to "टोंक में 43 जगहों पर लगेंगे स्थायी महंगाई राहत कैंप"
एक टिप्पणी भेजें