गुजरात ने लखनऊ पर जमाई जीत की हैट्रिक
लखनऊ ने आखिरी ओवर में चार विकेट गंवाए, 34 साल के मोहित शर्मा ने पलटी बाजी
स्पोर्ट्स | डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस ने इंडियन प्रीमियर लीग में लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ जीत की हैट्रिक जमाई है। टीम ने रोमांचक मुकाबला 7 रनों से जीता। दोनों टीमें तीसरी बार आमने-सामने थीं।
इस जीत से गुजरात की टीम चैथे नंबर पर आ गई है।
लखनऊ के भारत रत्न अटल विहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 135 रन बनाए। जवाब में लखनऊ के बल्लेबाज ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 128 रन ही बना सके।
दिन दूसरा मैच मुंबई और पंजाब के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा
अब पढ़िए आखिरी ओवर का रोमांच
आखिरी ओवर में लखनऊ को 12 रन की जरूरत थी। स्ट्राइक पर टीम के कप्तान केएल राहुल और नॉन स्ट्राइक पर आयुष बडोनी बल्लेबाजी कर रहे थे। बॉलिंग पर 34 साल के पेसर मोहित शर्मा आएं।
पहली बॉल पर राहुल ने यॉर्कर को सामने खेला और 2 रन लिए।
दूसरी बॉल मोहित ने शॉर्ट पिच फेंकी। इस पर राहुल ने स्क्वेयर लेग पर शॉट खेला, लेकिन जयंत यादव ने कैच पकड़ लिया।
तीसरी बॉल पर मार्कस स्टोइनिस ने सामने शॉट खेला, जहां डेविड मिलर ने उनका कैच पकड़ा।
मोहित के ओवर की चैथी बॉल दीपक हुड्डा ने फेस की। हुड्डा ने स्लो यॉर्कर को सामने की ओर खेला। दूसरा रन लेने में नॉन स्ट्राइकर आयुष बडोनी आउट हो गए। अब लखनऊ को 2 बॉल में 9 रन की जरूरत थी।
पांचवी बॉल भी यॉर्कर ही आई। हुड्डा ने डीप मिड विकेट पर शॉट खेला, लेकिन दूसरा रन लेते हुए रनआउट हो गए। अब 1 बॉल में 7 रन चाहिए थे।
बिश्नोई ने आखिरी बॉल खेली। वह बॉल कनेक्ट नहीं कर पाए और डॉट बॉल हो गई।
अब मैच एनालिसस...
दो अर्धशतकीय साझेदारियों के बाद हारी लखनऊ, राहुल की धीमी पारी
केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ की टीम 136 रन का टारगेट चेज नहीं कर सकी, जबकि टीम की ओर से दो अर्धशतकीय साझेदारियां हुई। टीम की हार का कारण बल्लेबाजों की धीमी पारियां रहीं। कप्तान केएल राहुल ने खुद 61 बॉल पर 68 रन बनाए। क्रुणाल पंड्या 23 बॉल पर 23 रन बनाकर लौटे। काइल मेयर्स ने 19 बॉल पर 24 रन जोड़े।
गुजरात की ओर से मोहित शर्मा और नूर अहमद ने असरदार गेंदबाजी की। दोनों ने दो-दो विकेट लिए।
इससे पहले गुजरात की ओर से कप्तान हार्दिक पंड्या ने 50 बॉल पर 66 रन और ऋद्धिमान साहा ने 37 बॉल पर 47 रन बनाए। क्रुणाल पंड्या और मार्कस स्टोइनिस को दो-दो विकेट मिले।
ऐसे गिरे गुजरात के विकेट...
पहलाः क्रुणाल पंड्या ने दूसरे ओवर की दूसरी बॉल पर शुभमन गिल को रवि बिश्नोई के हाथों कैच कराया।
दूसरा: 11वें ओवर की दूसरी बॉल पर क्रुणाल ने ऋद्धिमान साह को दीपक हुड्डा के हाथों कैच कराया।
तीसरा: 12वें ओवर की चैथी बॉल पर अमित मिश्रा ने अभिनव मनोहर को नवीन उल हक के हाथों कैच कराया।
चैथा: 15वें ओवर की आखिरी बॉल पर नवीन उल हक ने विजय शंकर को बोल्ड कर दिया।
पांचवां: 20वें ओवर की दूसरी बॉल पर स्टोइनिस ने हार्दिक पंड्या को राहुल के हाथों कैच कराया।
छठा: 20वें ओवर की आखिरी बॉल पर स्टोइनिस ने डेविड मिलर को दीपक हुड्डा के हाथें कैच कराया।
राहुल ने जमाया सीजन का दूसरा अर्धशतक
राहुल करियर का 33वां अर्धशतक पूरा कर चुके हैं। उन्होंने सीजन का दूसरा अर्धशतक जमाया। राहुल ने 38 बॉल पर हाफ सेंचुरी पूरी की। वे टी-20 में सबसे तेज 7 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
राहुल-मेयर्स की अर्धशतकीय साझेदारी
कप्तान केएल राहुल और काइल मेयर्स ने 39 बॉल पर 55 रनों की ओपनिंग साझेदारी की। इस साझेदारी से लखनऊ को मजबूत शुरुआत मिली। राशिद खान ने इस साझेदारी को तोड़ा। उन्होंने मेयर्स को बोल्ड कर दिया।
लखनऊ की शानदार शुरुआत
पावरप्ले में कप्तान केएल राहुल और काइल मेयर्स ने लखनऊ को शानदार शुरुआत दी। शुरुआती 6 ओवर में दोनों ओपनर्स ने टीम के लिए 000 रन जोड़े। राहुल टी-20 में सबसे ज्यादा 7 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए।
अब गुजरात की पारी...
हार्दिक पंड्या का 9वां अर्धशतक
हार्दिक पंड्या ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 50 बॉल पर 66 रनों की पारी खेली। पंड्या ने लीग में 9वां अर्धशतक लगाया। पंड्या ने मौजूदा सीजन का दूसरा अर्धशतक जमाया।
लखनऊ की शानदार शुरुआत
पावरप्ले में कप्तान केएल राहुल और काइल मेयर्स ने लखनऊ को शानदार शुरुआत दी। शुरुआती 6 ओवर में दोनों ओपनर्स ने टीम के लिए 000 रन जोड़े। राहुल टी-20 में सबसे ज्यादा 7 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए।
अब गुजरात की पारी...
हार्दिक पंड्या का 9वां अर्धशतक
हार्दिक पंड्या ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 50 बॉल पर 66 रनों की पारी खेली। पंड्या ने लीग में 9वां अर्धशतक लगाया। पंड्या ने मौजूदा सीजन का दूसरा अर्धशतक जमाया।
नूर अहमद डेब्यू कर रहे, अमित मिश्रा की वापसी
नूर अहमद डेब्यू कर रहे हैं। उन्हें राशिद खान ने डेब्यू कैप दी है। उन्हें अल्जारी जोसेफ की जगह टीम में शामिल किया गया है। लखनऊ में युद्धवीर की जगह अमित मिश्रा की प्लेइंग-11 में वापसी हुई है।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11...
गुजरात टाइटंसः हार्दिक पंड्या (कप्तान), शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), विजय शंकर, अभिनव मनोहर, राहुल तेवतिया, डेविड मिलर, राशिद खान, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा और नूर अहमद।
इम्पैक्ट प्लेयर्सः केएस भरत, जेशुआ लिटिल, जयंत यादव, नूर अहमद और दासुन शनाका।
लखनऊ सुपर जायंट्सः केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पंड्या, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), आयुष बडोनी, नवीन उल हक, अमित मिश्रा, आवेश खान और रवि बिश्नोई।
इम्पैक्ट प्लेयर्सः कृष्णप्पा गौतम, जयदेव उनादकट, डेनियल सैम्स, प्रेरक मांकड़

0 Response to "गुजरात ने लखनऊ पर जमाई जीत की हैट्रिक"
एक टिप्पणी भेजें