82 यूनिट हुआ रक्तदान
सोमवार, 24 अप्रैल 2023
Comment
टोंक सआदत चिकित्सालय की ब्लड बैंक की टीम ने किया रक्त एकत्रित
निवाई | संत निरंकारी सत्संग भवन सिंधी धर्मशाला में रविवार को बाबा गुरबचनसिंह महाराज की पुण्य स्मृति में संत निरंकारी चौरिटेबल फाउंडेशन के तत्वावधान में संत निरंकारी मिशन के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन करके मानव एकता दिवस के रूप में मनाया गया। मुखी महात्मा तुलसीदास हरचन्दानी ने बताया कि रक्तदान शिविर में निवाई, टोंक, मालपुरा एवं देवली के 82 श्रद्धालुओं व सेवादारों ने उत्साहपूर्वक नि:स्वार्थ रक्तदान किया। मुखी महात्मा तुलसीदास हरचन्दानी ने मानव एकता दिवस के अवसर पर रक्तदाताओं को शिविर में अधिक से अधिक रक्तदान करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि रक्तदान ही श्रेष्ठ दान है तथा मानवता के कल्याण के लिए रक्तदान करने के लिए सभी को आगे आना चाहिए। उन्होंने बताया कि लोगों में जागरूकता एवं प्रेरित करने के लिये शिविर से पहले सुबह 7:30 बजे बाइक रैली निकाली गई। रैली झूलेलाल धर्मशाला से शुरू होकर दामोदर जी के कुण्डों, गणगौरी बाजार, मुख्य बाजार, पटेल रोड, बस स्टैंड व अहिंसा सर्कल होते हुए रक्तदान स्थल झूलेलाल धर्मशाला होते पहुंची। बाइक रैली में लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरणा दी। सेवादल के क्षेत्रीय संचालक हरिप्रसाद ने सभी रक्तदाताओं को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि संत निरंकारी मिशन द्वारा विगत 36 वर्षों से लोगों के कल्याण के लिए 7 हजार 885 रक्तदान शिविरों से 12 लाख 57 हजार 367 यूनिट रक्तदान कर चुका है। बाबा हरदेव सिंह ने बताया कि संत निरंकारी मिशन द्वारा विश्वभर में जनहित की भलाई के लिए सफाई अभियान, वृक्षारोपण, नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, नि:शुल्क नेत्र शिविर, प्राकृतिक आपदा में जरूरतमंदों की सहायता सहित महिला सशक्तिकरण व बाल विकास के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं भी सुचारू की गई हैं।
0 Response to " 82 यूनिट हुआ रक्तदान "
एक टिप्पणी भेजें