दिन में छाया रहा अंधेरा दोपहर बाद हुई बरसात
सोमवार, 24 अप्रैल 2023
Comment
निवाई | उपखंड मुख्यालय सहित शहर में रविवार को दोपहर बाद धूल भरी तेज हवाएं चलती रही एवं घने काले बादल छाए रहे। जिससे दिन में ही अंधेरा छाया रहा। रविवार को दोपहर बाद अचानक धूल भरी आंधी चलने लगी एवं आसमान में घने काले बादल छाए रहे एवं मिट्टी के गुब्बारे दिखाई दिए। इस दौरान बिजली की जोरदार गडगडाहट से लोग सहम गए। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अनेक सडक मार्गों पर वाहन चालकों को दोपहर में ही हेड लाइट जला कर सफर करते हुए देखा गया। वही बादलों की तेज गडगडाहट होने से लोग सहम गए एवं घरों से बाहर नहीं निकले। इस दौरान घंटों बिजली गूल रही जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पडा। दोपहर बाद अचानक बरसात हुई जिससे गर्मी से निजात मिली।

0 Response to "दिन में छाया रहा अंधेरा दोपहर बाद हुई बरसात"
एक टिप्पणी भेजें