निवाई | आखातीज के अबूझ सावे पर शादी विवाहों की धूूम मची रही। दिन भर शहर में दूल्हों की निकासी निकालने का दौर जारी रहा जिससे कई बार सडकों पर जाम की स्थिति बनी। आखातीज के अबूझ सावे पर श्रेष्ठ लगन होने के कारण जमकर शादियां सम्पन्न हुई। शादियों की अधिकता के कारण वाहनों का भी टोटा रहा और रोडवेज बसों में खासी भीड देखी गई। शादी में निजी वाहनों की बुकिंग हो जाने से शहर का टेक्सी स्टेण्ड सूना रहा। तो वहीं नियमित रूप से मुख्यालय से ग्रामीण क्षेत्रों में सवारियां ढोने वाली जीपें भी नजर नहीं आई जिससे यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पडी। शादी की अधिकता के चलते दूल्हों के लिए बुक की गई कारों की सजावट के लिए पेंटरों व कार सजाने वालों के यहां सुबह से ही कारों की लाइन लगी रही और सजाने वालों ने मौके का फायदा उठाते हुए दोगुने दाम वसूले।
0 Response to " अक्षया तृतीया के अबूझ सावे पर वाहनों का रहा टोटा, यात्री परेशान"
0 Response to " अक्षया तृतीया के अबूझ सावे पर वाहनों का रहा टोटा, यात्री परेशान"
एक टिप्पणी भेजें