ईदुल-फितर मनाई, ईदुल-फितर की दी बधाई
रविवार, 23 अप्रैल 2023
Comment
निवाई | ईदुल-फितर पर ईदगाह पर शनिवार को ईद की नमाज अदा की गई। मुस्लिम समाज के लोग नए परिधान पहन कर ईदगाह पर पहुंचे। हाफिज यासीन ने कुरान के संदेश को पढकर सुनाया। इसके बाद ईदगाह पर हजारों लोगों ने एक साथ नमाज अदा की। इसके बाद विधायक प्रशांत बैरवा, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष एडवोकेट शंकरलाल चौधरी,शहर अध्यक्ष पारस पहाडी, प्रदीप पारीक, राजेश चौधरी गुरूजी, तनवीर कुरेशी, मोहम्मद अजहर ने लोागों को ईद की बधाई दी। इसी प्रकार नगरपालिकाध्यक्ष दिलीप इसरानी, पार्षद नितिन छाबडा, पृथ्वीराज टाटावत, कमलेश किराड, शंकर घाटी, नितिश बरवाडा, महेन्द्र जैन, अल्लारखा, राजू मालवत, इन्दु शुबराती, मौला सैन एवं रामबिलास बलाई, भाजपा नेता रामावतार घाटी, मनोज पाटनी व पूर्व पार्षद रतनदीप गुर्जर ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से गले मिलकर ईदुल-फितर की मुबारकबाद दी। मुस्लिम समुदाय की महिलाओं ने घरों में ही ईद की नमाज अदा की।
घरों में ही नए परिधान पहनकर ईद पर एक दूसरे को मुबारकबाद दी। ईद पर घरों में सेवइयां की खीर, हलवा सहित विभिन्न प्रकार की मिठाइयां बनाकर ईद का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसी प्रकार पुलिस थाना के पास नसीर कुरेशी के टाल वाले के बाडेे पर एक दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाइयां दी। इस अवसर पर पूर्व विधायक कमल बैरवा, नसीर कुरेशी, शाहीद, विमल पराणा, मांगीलाल गूर्जर, रामराय मीणा, विमल जौंला, राजकुमार करनाणी सहित अनेक कई लोगों ने ईद की मुबारकबाद दी


0 Response to "ईदुल-फितर मनाई, ईदुल-फितर की दी बधाई"
एक टिप्पणी भेजें