मंत्रालयिक कर्मचारी रहे अनिश्चितकालीन अवकाश
मंगलवार, 11 अप्रैल 2023
Comment
रिपोर्टर:- लक्ष्मी चन्द शर्मा
निवाई | राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर पंचायत समिति के सभी मंत्रालयिक कर्मचारी सोमवार से अनिश्चित कालीन सामुहिक अवकाश पर चले गए है। मंत्रालयिक कर्मचारियों ने सोमवार की सुबह विकास अधिकारी को आंदोलन की सूचना के लिए पत्र सौंपा है। सौंपे ज्ञापन में मंत्रालयिक कर्मचारियों ने बताया कि 14 सितम्बर 2021 को राज्य सरकार व महासंघ के साथ हुए लिखित समझौते की पूर्ण पालना नहीं होने एवं 3 फरवरी को बजट पूर्व ध्यानाकर्षण महा रैली के माध्यम से मंत्रालयिक कर्मचारियों की पीडा से अवगत करवाने के बावजूद महासंघ की महत्वपूर्ण वित्तीय मांगों को बजट घोषणा शामिल नहीं किया गया जिससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। इसी को मध्य नजर रखते हुए महासंघ के आह्वान पर 10अप्रेल से मंत्रालयिक कर्मचारी सामुहिक अवकाश पर रहते हुए 17 अप्रेल से जयपुर में महा पडाव में शामिल होगें। इस दौरान लोकेश कुमार वर्मा, अंकित सबनानी, बीरबल मीणा, सुनिता गुर्जर, ओमप्रकाश वर्मा, रामसहाय बैरवा, मंजू गुर्जर, कल्पना शर्मा, चंदा किराड, लक्ष्मी शर्मा, राजकुमारी पालीवाल सहित सभी मंत्रालयिक कर्मचारी मौजूद थे।
0 Response to "मंत्रालयिक कर्मचारी रहे अनिश्चितकालीन अवकाश"
एक टिप्पणी भेजें