विद्यालयों को सदवाक्य शीटें की भेंट
मंगलवार, 11 अप्रैल 2023
Comment
निवाई | भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा मे महत्वपूर्ण भूमिका दर्ज करवाने वाले विद्यालयों को सदवाक्य शीटें भेट की गयी। परीक्षा के जिला संयोजक हीरालाल शर्मा ने बताया कि निवाई ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चैनपुराएबनस्थली व दादूदयाल शिक्षण संस्थानए एम डी एस सीनियर सेकेण्डरी स्कूलए गुरुकुल शिक्षण संस्थान मे गायत्री परिवार द्वारा सदवाक्य लिखी आकर्षक शीटें भेट की गयी। निवाई तहसील संयोजक प्रेम प्रकाश शर्मा ने बताया कि विद्यालयों मे सदवाक्य लगाने से जब छात्र इनको पढेगें तो उनमे अच्छे विचारों का संचार होगा और भारतीय संस्कृति के प्रति प्रेम बढेगा सइस अवसर पर डॉक्टर कानाराम चौधरी, बृजसुंदर शर्मा, सुरेन्द्र सिंह सहित अन्य अध्यापक भी उपस्थित थे।

0 Response to "विद्यालयों को सदवाक्य शीटें की भेंट"
एक टिप्पणी भेजें