रक्तदान से बडा कोई पूण्य कार्य नहीं- दिलीप ईसरानी
बुधवार, 12 अप्रैल 2023
Comment
80 यूनिट हुआ रक्तदान
निवाई | खाटू श्याम मंदिर परिसर में मंगलवार को श्री श्याम धर्मार्थ सेवा संस्थान व श्री श्याम मित्र मंडल के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें रक्तदाओं ने उत्साह पूर्वक बढ-चढकर भाग लिया। शिविर का शाुभारंभ श्री श्याम धर्मार्थ सेवा संस्थान के अध्यक्ष व नगरपालिका अध्यक्ष दिलीप ईसरानी ने भगवान खाटू श्याम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। नगरपालिका अध्यक्ष दिलीप ईसरानी ने कहा कि रक्तदान करने से बडा कोई पूण्य कार्य नहीं हैं। रक्तदान करने से लाखों लोगों को जीवनदान मिला है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक युवा, महिला व पुरुषों को रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान करने से शरीर में किसी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं होती है। पार्षद दुर्गाशंकर सेन ने बताया कि शिविर में रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानीत किया गया। इस अवसर पर अंकुर गुप्ता, राजू मालावत, भानु कुमावत, गणेशसिह राजवत, पार्षद रामविलास बलाई, शंकर घाटी, अरुण लटूरिया, मनोज वर्मा, आशु गौड़, रवि रामनानी, नितेश बरवाडा, अजहर कूरेशी, विनोद जायसवाल, कमलेश किराड, वीरेंद्र सिंह राजावत व ईदु शुबराती सहित कई युवा मौजूद थे। शिविर में दुर्लभ हॉस्पिटल जयपुर व स्वस्थ्य कल्याण टीम के सहयोग से 80 यूनिट रक्तदान हुआ।

0 Response to " रक्तदान से बडा कोई पूण्य कार्य नहीं- दिलीप ईसरानी"
एक टिप्पणी भेजें