Advertisement

राजेंद्रकुमार पारीक अध्यक्ष व पारसमल जैन बने महामंत्री

राजेंद्रकुमार पारीक अध्यक्ष व पारसमल जैन बने महामंत्री

 


राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ की कार्यकारणी घोषित
रिपोर्टर:- लक्ष्मी चन्द शर्मा 
निवाई | स्थानीय गांधी पार्क में राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ शाखा निवाई के मंत्रालयिक कार्मिकों की बैठक वरिष्ठ सहायक बीरबल मीणा की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमें सर्वसम्मति से राजेंद्रकुमार पारीक को अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है। बैठक में नवनियुक्त अध्यक्ष राजेंद्रकुमार पारीक ने सर्वसम्मति से कार्यकारिणी के कार्यकारिणी की घोषणा की उन्होंने बताया कि संगठन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर रामकिशन वर्मा, गुलाबचंद मीणा, रामबाबू सेन व सुरेंद्र चौधरी, उपाध्यक्ष के पद पर लोकेशकुमार वर्मा, रमाकांत मिश्रा, चित्रांश माथुर, सत्यदेव शर्मा, पारसमल वर्मा व बीरबल मीणा। इसी प्रकार महामंत्री के पद पर पारसमल जैन को मनोनीत किया है, उन्होंने बताया कि कार्यकारिणी में महिला अध्यक्ष के पद पर अंजू वैष्णव, महिला उपाध्यक्ष सोनूकुमारी शर्मा व श्वेता विजयवर्गीय, महिला मंत्री शीलम शर्मा, मेघा गुप्ता व कोमल सैनी, कोषाध्यक्ष जितेंद्रकुमार गुर्जर, सह कोषाध्यक्ष गोविंद स्वरूप पारीक, संगठन मंत्री पुष्पेंद्रसिंह राजावत, सुनीलकुमार गौतम व श्योपाल मीणा, महासचिव मेघराजसिंह चौधरी, मीडिया प्रभारी पुलकित पारीक एवं सह मीडिया प्रभारी के पद पर लोकेश कुमावत को मनोनीत किया है। इस दौरान नवनियुक्त अध्यक्ष राजेंद्रकुमार पारीक सहित सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

0 Response to "राजेंद्रकुमार पारीक अध्यक्ष व पारसमल जैन बने महामंत्री"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status