देवली को जिला बनाने की मांगः
लोगों ने रैली निकाल कर ैक्ड को सौंपा ज्ञापन, सरकार के खिलाफ लगाए नारे
देवली | देवली को प्रदेश में जिले का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर जन सेवा समिति के संयोजक डॉ. विक्रम सिंह गुर्जर की अगुवाई में मंगलवार को शहर में एक रैली का आयोजन किया गया। जिसके बाद में रैली ने मुख्यमंत्री के नाम देवली एसडीओ दुर्गा प्रसाद मीणा को ज्ञापन सौंपा। इसमें देवली को जिला बनाए जाने की विभिन्न तर्क के साथ मांग की गई।
देवली को जिला बनाने की मांग
रैलीसे पहले शहर के अंबेडकर सर्कल पर विक्रम सिंह गुर्जर की अगुवाई में सैकड़ों लोग एकत्र हुए। जिन्होंने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रैली की शुरुआत की। रैली में शामिल लोग हाथों में तख्तियां व नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। लोग देवली को जिला बनाओ, अभी नहीं तो कभी नहीं के नारे लगाते चल रहे थे। यह रैली ममता सर्कल, छतरी चैराहा, पुलिस थाना, बस स्टैंड होते हुए उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंची।
वक्ताओं ने कहा कि देवली ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, आर्थिक, भौगोलिक दृष्टि से महत्वपूर्ण शहर है। यह ब्रिटिश कालीन समय से शहर है। जहां आज भी जयपुर, झालावाड़, कोटा, बूंदी व भरतपुर हाउस स्थित है, जो इस बात की पुष्टि करता है कि यह शहर भौगोलिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। वही सीआईएसएफ का बड़ा प्रशिक्षण केंद्र यहां है। यह शहर मेवाड़, ढूंढाढ़ व हाडोती की परम्पराओं को समेटे हैं। जहां देवली में सभी प्रशासनिक बड़े कार्यालय बनने की व्यवस्था है। लिहाजा देवली को जिला घोषित किया जाना चाहिए। इन्हीं तर्क के साथ लोगों ने एसडीओ दुर्गा प्रसाद मीणा को ज्ञापन सौंपा तथा जिला बनाने की मांग की।
ये रहे मौजूद
इस दौरान ज्ञापन सौंपने में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष आत्माराम जैन, सुरेंद्र बैरवा, सत्यनारायण साहू, लालजी साहू, उमाशंकर खुटेटा, चेतन, दिनेश बेरवा, रजनीश सुवालका, किशन टेलर, चंद्रपाल, रिंकू बंसल, गोलू आदि थे।

0 Response to " देवली को जिला बनाने की मांगः"
एक टिप्पणी भेजें