Advertisement

अज्ञात वाहन की टक्कर से गर्भवती महिला की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से गर्भवती महिला की मौत

 डिलीवरी के लिए अस्पताल जा रहा था दंपती, बाल-बाल बचा पति

टोंक | टोंक में कोटा-जयपुर नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर बैठी गर्भवती महिला की मौत हो गई, जबकि पति बाल-बाल बच गया। पति ने गंभीर हालत में पत्नी को सआदत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस ने बताया कि मेहंदवास थाना क्षेत्र के गोहरपुरा निवासी माया (35) पत्नी बंशी लाल बैरवा गर्भवती थी। उसकी 1-2 दिन में डिलीवरी होनी थी। सोमवार देर शाम को प्रसव पीड़ा होने पर पति ने उसको जनाना अस्पताल में भर्ती कराया था, लेकिन बेड नहीं मिलने वह पति के साथ वापस गांव चली गई। मंगलवार को सुबह दोनों बाइक से अस्पताल आ रहे थे। इसी दौरान करीब 10 बजे उस्मानपुरा कट के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पति तो बच गया, लेकिन पत्नी के सिर में गंभीर चोट लग गई। पति उसको गंभीर हालत में लेकर सआदत अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतका के 1 बेटा और 1 बेटी

मृतका प्रसूता माया के 11 साल का बेटा दीपक और उससे छोटी 9 साल की बेटी रोशनी है।

0 Response to "अज्ञात वाहन की टक्कर से गर्भवती महिला की मौत"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status