Advertisement

विभिन्न विभागों के कार्यो की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित सभी विभाग आपसी समन्वय से करें कार्य: जिला कलक्टर

विभिन्न विभागों के कार्यो की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित सभी विभाग आपसी समन्वय से करें कार्य: जिला कलक्टर

 


सवाई माधोपुर। आवश्यक सेवाओं पानी, बिजली, सड़क, चिकित्सा सहित विभिन्न विभागों के कार्यो की साप्ताहिक समीक्षा बैठक जिला कलक्टर सुरेश कुमार ओला की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।
जिला कलक्टर ने विद्युत विभाग की प्रगति समीक्षा करते हुए अधीक्षण अभियन्ता सतीश अग्रवाल को जिले में विद्युत सप्लाई को सुचारू करने एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत बिलों के भुगतान के संबंध हो रही समस्याओं का शीघ्र समाधान करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधीक्षण अभियन्ता को विद्युत विभाग के लाईनमैनों को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करवाने के निर्देश भी प्रदान किए।
उन्होंने बैठक में सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियन्ता रूपनारायण बैरवा को शहर की सड़कों एवं अन्य निर्माण कार्यो के बारे में विस्तार से चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। उन्होंने इन्दिरा गांधी शहरी रोजगार गारन्टी योजना के तहत संबंधित विभागीय अधिकारी से आपसी समन्वय स्थापित कर शहर के सार्वजनिक स्थानों, राजकीय कार्यालयों का सौन्दर्यकरण करवाने के निर्देश भी अधीक्षण अभियन्ता सार्वजनिक निर्माण विभाग को प्रदान किए।
इसके साथ-साथ जिला कलक्टर ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यो एवं योजनाओं की प्रगति समीक्षा कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। उन्हांेंने कहा कि राज्य सरकार की जन कल्याणकारी एवं फ्लैगशिप योजनाओं से अधिक से अधिक पात्र लोगों को लाभांवित किया जाए।
सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज पैंडिंग प्रकरणों का समय पर करे निस्तारण:- जिला कलक्टर ने बैठक में विभागवार सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज पैंडिंग प्रकरणों की जानकारी लेकर पोर्टल पर दर्ज 60 दिन पुराने प्रकरणों को शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिन विभागों में सम्पर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों में बढ़ोत्तरी हुई है उन्हें शीघ्र प्रकरणों के समाधान करने के निर्देश प्रदान किए।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजीत सहरिया, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीना, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की उप निदेशक मीना आर्य सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

0 Response to "विभिन्न विभागों के कार्यो की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित सभी विभाग आपसी समन्वय से करें कार्य: जिला कलक्टर"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status