Advertisement

उपनगर पुर में मनायी जाएगी अम्बेडकर जयंती

उपनगर पुर में मनायी जाएगी अम्बेडकर जयंती

 

भीलवाड़ा  | भारत रत्न, संविधान निर्माता, बोधिसत्व बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर जी की 132वीं जयन्ती अम्बेडकर युवा संगठन पुर इकाई द्वारा उपनगर पुर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े हर्षोल्लास के साथ मनायी जाएगी।
                      पुर इकाई सचिव राधेश्याम रेगर ने बताया कि 14 अप्रैल को प्रातः 8 बजे रेगर मौहल्ला पानी की टंकी के यहां से रैली शुरू होकर मुख्य बाजार से होते हुए केसर सिंह जी महाराज मंदिर प्रांगण में पहुंचकर रैली, आमसभा में तब्दील जाएगी।
                      आमसभा में मुख्य अतिथि बीज निगम अध्यक्ष राज्यमंत्री धीरज गुर्जर, अतिविशिष्ट अतिथि विधायक विट्ठलशंकर अवस्थी, विशिष्ट अतिथि नगर परिषद् सभापति राकेश पाठक, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल डांगी, पी.सी.सी. मेम्बर नीरज गुर्जर, नगर परिषद् अधिशाषी अभियन्ता अखेराम बडोदिया, पार्षद लाभशंकर चौबे, पार्षद सूरज कुमार, पार्षद कैलाश माली, पार्षद मुकेश कुमार बैरवा, मनोनीत पार्षद योगेश सोनी एवं कार्यक्रम में मुख्य वक्ता मोतीलाल सिंघानिया होगें।

0 Response to "उपनगर पुर में मनायी जाएगी अम्बेडकर जयंती"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status