भारतीय आमजन पार्टी (विवेकानन्द) का राजस्थान की वीर भूमि मेवाड़ से आगामी विधानसभा चुनाव का आगाज
बुधवार, 12 अप्रैल 2023
Comment
भीलवाड़ा | भारतीय आमजन पार्टी (वि.) का गठन देश के अमूल-चूल परिवर्तन भ्रष्टाचार मुक्त भारत, आन्तरिक व ब्राहा्र रूप से सुरक्षित करना, सनातन धर्म की पुनरावृति को सृजित करना, वसुधैव कुटुम्बकम की विचारधारा को प्रवाहित करना, जाति-पंथ-सम्प्रदाय आदि से ऊपर उठकर भारतीय परम्पराओं को सनातन के अनुसार सुरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है, तकनीकी व आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा देते हुए गुरूकुल प्रथा को स्थापित करना हमारी पार्टी का ध्येय रहेगा।
आजादी के 75 वर्ष बाद भी राजस्थान अगड़ा होने की बजाय पिछड़ा है। राजस्थान का नवनिर्माण करने हेतु हमारी पार्टी राजस्थान की आन-बान-शान को पुनर्जिवित करने के लिए कटिबध होकर राजस्थान के आगामी विधानसभा चुनाओं में सभी 200 सीटों पर चुनाव लड़ेगी तटाा आज की सभा आगामी चुनाओं पर निर्णय लिया गया।
सभा का नेतृत्व पार्टी प्रमुख विमल कुमार जैन ने किया। पार्टी के पदाधिकारी महासचिव रविन्द्र गुप्ता उपाध्याय एस.बी. गोस्वामी व महावीर सिंह डागर, सचिव उज्जल शर्मा व पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं समस्त कार्यकर्ता मौजुद रहें।

0 Response to " भारतीय आमजन पार्टी (विवेकानन्द) का राजस्थान की वीर भूमि मेवाड़ से आगामी विधानसभा चुनाव का आगाज"
एक टिप्पणी भेजें