Advertisement

महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती धूमधाम से मनाई

महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती धूमधाम से मनाई

 


भीलवाड़ा  |     समस्त माली समाज के तत्वधान में भीलवाड़ा के समस्त माली समाज द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले की 196 जयंती पर तीन दिवसीय कार्यक्रम कर धूमधाम से मनाई
                        संस्थान के सचिव राजकुमार माली ने बताया कि महात्मा ज्योतिबा फुले की 196 वी जयंती के अवसर पर भीलवाड़ा जिले के समस्त माली समाज द्वारा 9 अप्रैल को मालियों के नोहेरे में 65 यूनिट रक्तदान किया 10 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले सर्कल नेहरू रोड भीलवाड़ा पर 1001 दीप प्रज्वलित कर सर्किल की सजावट की गई। 11 अप्रैल 2023 को माली समाज द्वारा विशाल वाहन रैली का आयोजन किया गया जो मालियों के नोहेरे से आरंभ होकर माणिक्य नगर माली खेड़ा होते हुए हंस मुखी बालाजी होते हुए महाराणा प्रताप टॉकीज होते हुए सूचना केंद्र होते हुए गोल प्याऊ चौराया रेलवे स्टेशन होते हुए सेशन कोर्ट होते हुए महिला आश्रम माली खेड़ा होते हुए अशोकनगर होते हुए कृषि उपज मंडी होते हुए लव गार्डन रोड होते हुए देवरिया बालाजी रोड होते हुए खेड़ा कूट माताजी संजय कॉलोनी होते हुए महात्मा ज्योतिबा फुले सर्कल नेहरू रोड भीलवाड़ा पहुंचकर महात्मा ज्योतिबा फुले को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि  और माल्यार्पण कार्यक्रम किया गया माली समाज की आम सभा को संबोधित करते हुए माली समाज ट्रस्ट के अध्यक्ष दौलत माली ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले की तरह समाज में एकता और अनुशासन की जरूरत है इस हेतु समाज के सभी संगठन एक होकर समाज हित में कार्य कर रहे हैं।
                        नारायण मोरी ने कहा कि समाज का उत्थान शिक्षा से ही संभव है नंद लाल माली ने कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियों को मिटाना होगा पूसा लाल माली ने समाज में भामाशाह के योगदान से हर कार्य संभव है दिनेश गड़वाल ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले लक्ष्य एवं सच्चाई इमानदारी पर चलने पर ही समाज का उत्थान संभव है पार्षदों मोहनी माली ने कहा है कि नारी शिक्षा ही भेदभाव पुरुष और महिलाओं के बीच की दूरी कम करेगा प्रेम माली ने कहा कि महिलाओं को शिक्षित होकर सामाजिक कार्य राजनीतिक कार्य एवं आर्थिक कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना होगा तभी समाज का उत्थान संभव है विनीता जी गोयल ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले एवं सावित्रीबाई फुले के बताए गए रास्ते पर हमें संकल्प लेना होगा कि समाज में व्याप्त कुरीतियां भेदभाव को मिटाना होगा नारी शिक्षा को बढ़ाना होगा समाज में कोई भी नारी और पुरुष शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए। इसी तरह बंशी लाल माली, महात्मा ज्योतिबा फुले सेवा संस्थान के अध्यक्ष बद्रीलाल पारेता, सुमित माली, सागर माली, राजेंद्र कच्छावा, राजकुमार गोयल ने अपने विचार व्यक्त किए।
                         महात्मा ज्योतिबा फुले बोर्ड का गठन करने व 11 अप्रैल 2023 को माननीय मुख्यमंत्री अशोक जी गहलोत द्वारा ज्योतिबा फुले जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने पर भीलवाड़ा जिले के समस्त माली समाज मैं खुशी की लहर और माननीय मुख्यमंत्री अशोक जी गहलोत का आभार एवं धन्यवाद दिया गया।
                         इस मौके पर भीलवाड़ा माली समाज द्वारा कृषि उपज मंडी सभी सब्जी मंडिया अपने अपना कारोबार बंद कर जयंती में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर पूर्व पार्षद नंदू देवी माली एवं पति मूलचंद माली निवासी पुर ने मृत्यु के बाद अपनी देह मेडिकल कॉलेज को दान करने की घोषणा की।
                        इस मौके पर पूर्व पार्षद उंकार माली, नानू राम रागस्या, कालू नोकरी, दिनेश माली, प्रतिभा माली, रेखा गोयल, चंद्रकला गोयल, पारू सोपरिया, विमला माली, सीमा गोयल, अनिता माली, गोपाल सरिवाल, राजकुमार गोयल, श्याम रागस्या, कालू मोरी, शम्भू परेता, अनिल अलुदिया, ओमप्रकाश छुलीवाल, गोपाल माली, मदन सोपरिया, बाबू थुनक्रिया, मथुरा लाल ठिबरिया, बबलू सोपरिया, राहुल रागस्या, मुकेश गड़वाल, कैलाश माली, प्रभु लाल रागस्या, मुकेश गोयल, रामेश्वर जी रागस्या, कन्हैया लाल, भेरू लाल, मोनू मावर, करण मावर, गोविन्द रागसिया, देवकरण नुईवाल, कालू सांखला, कोमल गढ़वाल, रोहित पारेता, सोनू डाबी, रवि, राहुल तंवर, गणपत, अजय गढ़वाल, भेरू बजरंगी, सुनील तुण्डवाला, दिनेश जजावरा, बाबू गागिया, दिनेश रागस्या, गौरीशंकर डाबी, राजेश परेता, कालू परेता, साँवर परेता, रतन परेता, रतन छुलिवाल, दयाराम, शंकर, मिट्ठू एवं समाज के अभी गणमान्य पुरुष महिलाएं युवाओ ने सेकड़ो की संख्या में भाग लिया।

0 Response to "महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती धूमधाम से मनाई"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status