मालपुरा को जिला बनाने की मांग
धरना 24वें दिन भी जारी, विभिन्न संगठनों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
मालपुरा | जिला बनाने की मांग को लेकर मालपुरा में आंदोलन जारी है। लोगों ने पैदल मार्च निकालकर मुख्यमंत्री और रामलुभाया कमेटी के नाम एसडीएम महिपाल सिंह को ज्ञापन सौंपा।
नारेबाजी करते हुए एसडीएम ऑफिस पहुंचे
मंगलवार को कुमावत समाज ने डाक बंगला से पैदल मार्च निकाला और नारेबाजी करते हुए एसडीएम ऑफिस पहुंचे। इस दौरान समाज के लोगों ने एसडीएम को मुख्यमंत्री और रामलुभाया कमेटी के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि मालपुरा हर भौगोलिक दृष्टि से जिला बनने लायक है। सरकार को जल्द मालपुरा को जिला घोषित करना चाहिए।
भाजपा महिला मोर्चा ने भी दिया ज्ञापन
वहीं भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुमन आगीवाल के नेतृत्व में पालिका अध्यक्ष सोनिया सोनी समेत सैकड़ों महिलाएं सुभाष सर्किल से पैदल मार्च करते हुए एसडीएम ऑफिस पहुंची। जहां एएसपी राकेश कुमार बैरवा को ज्ञापन सौंपा। प्रजापति समाज द्वारा भी पैदल मार्च निकालकर अध्यक्ष जगदीश प्रसाद नगर के नेतृत्व में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ग्राम पंचायत ब्रजलाल नगर के वार्ड 11 के लोगों ने भी आज ज्ञापन सौंपा। इधर जिला बनाने की मांग को लेकर धरना 24वें दिन भी जारी है। 16 अप्रैल को मालपुरा में महापंचायत का आयोजन किया जाएगा।

0 Response to " मालपुरा को जिला बनाने की मांग"
एक टिप्पणी भेजें