टोंक में समर्थन मूल्य पर चना की खरीद शुरू
पहले दिन टोंक-टोडारायसिंह में 4 किसानों का माल खरीदा, तोल कांटा का किया गया पूजन
टोंक | टोंक जिले में 9 दिन के इंतजार के बाद 10वें दिन जिला मुख्यालय समेत 3 जगह समर्थन मूल्य पर चने की खरीद शुरू हो गई है। हालांकि 29 केंद्रों में से सिर्फ 2 केंद्रों टोंक शहर और टोडारायसिंह में ही चने की खरीद चालू हो पाई है। इसकी वजह किसानों के पास फसल खरीद के लिए आगे से कम मैसेज आना है। टोंक शहर में 2 किसानों का 38 कट्टे (19 किं्वटल) चने की तुलाई हुई है।
जिला मुख्यालय पर सोमवार सुबह करीब 10 बजे मंडी यार्ड में चने की समर्थन मूल्य पर खरीद का सरकारी कांटा लगा। इसका शुभारंभ क्रय-विक्रय सहकारी समिति लिमिटेड के अध्यक्ष उमराव सिंह सोलंकी और मुख्य व्यवस्थापक विनोद कुमार पहाड़िया ने तोल कांटा का पूजन कर किया। राजफैड द्वारा जारी मैसेजों में से 2 किसानों का चना तुलवाया गया, जो समर्थन मूल्य 5 हजार 335 रुपए प्रति किं्वटल के हिसाब से खरीदा गया। इसी तरह टोडारायसिंह में भी 2 किसानों का 50 किं्वटल चना खरीदा गया है। मुख्य व्यवस्थापक पहाड़िया ने बताया कि सरकारी रेट और बाजार भाव मे ज्यादा अंतर नहीं होने से किसान सरकारी कांटे पर चना, सरसों बेचने में कम ही रुचि ले है।

0 Response to "टोंक में समर्थन मूल्य पर चना की खरीद शुरू"
एक टिप्पणी भेजें